ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे होमगार्ड जवान, रास्ते में अचानक बिगड़ी तबीयत और चली गयी जान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरायकेला में ड्यूटी के बाद घर लौट रहे होमगार्ड जवान दिनेश गोप की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. डॉक्टरों ने ब्लड प्रेशर बढ़ने से ब्रेन हेमरेज की आशंका जताई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

सरायकेला: सरायकेला के संजय ग्राम स्थित क्रिटिकल केयर सेंटर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान दिनेश गोप (37) की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार, ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी.

विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को किया फोन

तबीयत खराब होने के बाद दिनेश गोप ने फोन कर परिजनों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल लेकर गये. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों के अनुसार, चिकित्सकों ने बताया कि दिनेश गोप का ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था. प्रारंभिक तौर पर अत्यधिक रक्तचाप के कारण ब्रेन हेमरेज होने की आशंका जतायी गयी है. हालांकि, मौत के कारण को लेकर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

घटना की सूचना मिलने के बाद सरायकेला पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, अचानक हुई मौत से परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola