कोरिया के ग्वांगजू में 56वें विश्व तीरंदाजी सम्मेलन में शामिल हुए अर्जुन मुंडा
Published by : Dipali Kumari Updated At : 03 Sep 2025 10:52 AM
56वें विश्व तीरंदाजी सम्मेलन में शामिल अर्जुन मुंडा
Arjun Munda News: कोरिया के ग्वांगजू में दो दिवसीय 56वें विश्व तीरंदाजी सम्मेलन में भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और भारतीय तीरंदाजी संघ के सचिव वीरेंद्र सचदेवा शामिल हुए.
Arjun Munda News | सरायकेला, शचींद्र कुमार दाश: कोरिया के ग्वांगजू में कल 2 सितंबर से दो दिवसीय 56वें विश्व तीरंदाजी सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस सम्मेलन में भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और भारतीय तीरंदाजी संघ के सचिव वीरेंद्र सचदेवा शामिल हुए.
इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई. उन्होंने कहा कि भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष के रूप में, प्रशासन, नियमों में बदलाव और हमारे खेल के भविष्य पर वैश्विक नेताओं के साथ बातचीत करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी में भारत की भूमिका को मज़बूत करना है. तीरंदाजी के क्षेत्र में आने वाले दिनों में इस सम्मेलन का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा.
इसे भी पढ़ें
शर्मसार! बहू-बेटे ने पिता और कैंसर पीड़ित मां को धक्के मार घर से निकाला, धरने पर बैठे दंपति
खुशखबरी: धनबाद, देवघर और खूंटी समेत 6 जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, केंद्र ने दी मंजूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










