खरसावां व हरिभंजा मौसीबाड़ी में महाप्रभु के दर्शन को उमड़े भक्त
हरिभंजा के गुंडिचा मंदिर में विराजे प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा | Prabhat Khabar Network
खरसावां और हरिभंजा मौसीबाड़ी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. नौ दिनों तक प्रभु यहां विश्राम करेंगे, जानें पूरी जानकारी.
खरसावां : ऐतिहासिक रथयात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा खरसावां व हरिभंजा स्थित गुंडिचा मंदिर (मौसीबाड़ी) में विराजमान हैं. शुक्रवार को महाप्रभु के दर्शन के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाआरती की गयी और भक्तों के बीच खीर-खिचड़ी का महाप्रसाद बांटा गया. धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान यहां नौ दिनों तक विश्राम करेंगे. सेवायत पारंपरिक रीति-रिवाजों से पूजा-पाठ में जुटे हैं. अब श्रद्धालुओं की निगाहें 24 जुलाई को होने वाली बहुड़ा यात्रा पर टिकी हैं, जब भगवान पुनः मुख्य श्रीमंदिर लौटेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए