16 लाभुकों को बकरी और सूकर वितिरत, स्वरोजगार को बढ़ावा

Updated:
विज्ञापन
बकरी वितरण करते | Prabhat Khabar Network

बकरी वितरण करते | Prabhat Khabar Network

नीमडीह प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत 16 लाभुकों को बकरी और सूकर वितरित किए गए. इसका उद्देश्य ग्रामीण स्वरोजगार और आय को बढ़ावा देना है.

विज्ञापन

चांडिल : किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने व स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नीमडीह प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत पशुधन का वितरण किया गया. शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में 11 लाभुकों के बीच बकरी और 5 लाभुकों के बीच सूकर बांटे गये. अधिकारियों ने बताया कि सरकार इस योजना के जरिए ग्रामीण परिवारों के आर्थिक सशक्तीकरण और आय में स्थायी वृद्धि का प्रयास कर रही है. लाभुकों से पशुधन की वैज्ञानिक तरीके से देखभाल करने की अपील की गयी, वहीं विभाग को समय-समय पर तकनीकी सहयोग देने का निर्देश दिया गया.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola