Seraikela News : खरसावां: दामादिरी मैदान में तीरंदाजो की रियूनियन सेरेमनी, खट्टी-मीठी यादों को ताजा कर भावुक हुए तीरंदाज

Updated at : 10 Mar 2025 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
Seraikela News : खरसावां: दामादिरी मैदान में तीरंदाजो की रियूनियन सेरेमनी, खट्टी-मीठी यादों को ताजा कर भावुक हुए तीरंदाज

21 साल में 28 अंतररष्ट्रीय व 150 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज तैयार हुए

विज्ञापन

खरसावां. खरसावां के दामादिरी मैदान में रविवार को तीरंदाजो का री-यूनियन आयोजित हुआ. केंद्र से प्रशिक्षण पाकर देश के अलग अलग संस्थानों में कार्य कर रहे तीरंदाज खरसावां पहुंचकर अपनी यादें साझा की. पुराने दिनों के खट्टे-मीठे यादों को ताजा कर तीरंदाज भावुक हो गये. तीरंदाजों ने अपने प्रशिक्षकों के साथ तीरंदाजी संघ से जुड़े पदाधिकारियों को सम्मानित किया. री-यूनियन कार्यक्रम में संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा, सचिव सुमंत मोहंती, कोषाध्यक्ष उत्तम मोहंती, अजय मिश्रा, प्रशिक्षण बीएस राव, हिमांशु मोहंती, प्रेम मार्डी, सनातन मुर्मू को बुके दे कर शोल ओढ़ा कर सम्मानित किया.

तीरंदाजों की उपलब्धि देख गर्व होता है : मीरा मुंडा

मीरा मुंडा ने कहा कि यहां के तीरंदाजों की उपलब्धि देखकर काफी फक्र होता है. 21 वर्षों में दामदिरी मैदान से 28 अंतररष्ट्रीय व 150 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज तैयार हुए है. इसमें देश की सबसे कम उम्र में पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले दीपिका कुमारी भी शामिल हैं.

तीरंदाजों ने खुशी का इजहार किया

री-यूनियन कार्यक्रम में तीरंदाजों ने जमकर नृत्य किया. इनमें से अधिकतर तीरंदाज देश के अलग अलग संस्थानों में पदस्थापित हैं. इस दौरान सुमित मिश्रा, बबन कुमार, संजय स्वांसी, राजू मोहंती, आदित्य नायक, अरुण जामुदा, आश्रिता केरकेट्टा, सुमन लता मुर्मू, नीलम कुमारी, तुलसी हेंब्रम, आरती बोयपाई, कालीचरण, निकिरानी, सीतारानी टुडू, सेफाली खंडवाल, दिलगू हो, भूटान स्वांसी, कुश मिंज, शिव कुमार, विवेकानंद, अर्जुन सरदार, समीर, बिंदी इचागुटू, अर्चना हेंब्रम, बालेमाई हांसदा, दीप्ति कुमारी, ज्योति बांद्रा, नूपुर कुमारी, रश्मि तिवारी, निक्की रानी, उषा, खुशी, सीरी पन्ना, प्रियंका, भारती, बिंदिया, अशोक, किस्मत, बिंदिया हेंब्रम, अनुष्का, अभिषेक, संध्या, सूरज, रोहिनी, लखन महतो, सुभाष सिंहदेव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola