Saraikela News : सीएम उत्कृष्ट विद्यालय में एडमिशन को 7 मार्च तक आवेदन, परीक्षा 24 को

Updated at : 05 Mar 2025 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
Saraikela News : सीएम उत्कृष्ट विद्यालय में एडमिशन को 7 मार्च तक आवेदन, परीक्षा 24 को

सरायकेला. केवीपीएसडी में 262 सीट के लिए 165 ऑनलाइन व 229 आवेदन ऑफलाइन आये

विज्ञापन

सरायकेला.सरायकेला में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. एडमिशन की अंतिम तिथि सात मार्च तक है. नामांकन के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन प्राप्त किया जा रहा है. आवेदन प्राप्त करने के बाद परीक्षा ली जायेगी. इसके बाद नामांकन होगा. 7 मार्च तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. 24 मार्च को प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा. उत्कृष्ट विद्यालय केवीपीएसडीएसएस सरायकेला में 262 सीट के लिए ऑनलाइन 165 आवेदन व ऑफलाइन से 229 आवेदन आये हैं. वहीं एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में 380 सीट के लिए ऑनलाइन से 170 व ऑफलाइन से 238 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

जिले में तीन सीएम उत्कृष्ट विद्यालय हैं

सरायकेला-खरसावां जिले में तीन उत्कृष्ट विद्यालय हैं, जिसमें केवीपीएसडी बालिका उवि सरायकेला, एनआर प्लस टू उवि सरायकेला व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सरायकेला शामिल हैं. तीनों स्कूलों में निजी स्कूल की तर्ज पर बच्चों को शिक्षा दी जाती है. सीबीएसइ पैटर्न पर बच्चों को पढ़ाया जाता है. साथ ही अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है. साथ ही स्कूल में तमाम संसाधन उपलब्ध हैं. स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था है.

किस विद्यालय में कितनी सीट

केवीपीएसडीएसएस गर्ल्स हाइ स्कूल (सरायकेला)

कक्षा सीट ऑफलाइन आवेदन

6 40 46

7 07 208 00 009 80 11911(कला) 90 4411 (विज्ञान) 45 00

एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय (सरायकेला)

कक्षा सीट ऑफलाइन आवेदन6 80 837 14 248 06 259 80 8311 (कला) 120 2311 (विज्ञान) 40 0011 (वाणिज्य) 40 00—-

सीएम उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन प्राप्त किया जा रहा है. आवेदन के बाद प्रवेश परीक्षा आयोजित किया जायेगा. फिर नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. -कैलाश मिश्रा, डीएसइ सह डीइओ सरायकेला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola