स्कूटी से ड्यूटी जा रही महिला हाइवा के धक्के से घायल

Updated at : 07 Mar 2025 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूटी से ड्यूटी जा रही महिला हाइवा के धक्के से घायल

सरायकेला के मुड़िया के पास सड़क हादसा हुआ. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन

सरायकेला.

सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर मुड़िया के समीप हाइवा के धक्के से स्कूटी सवार सुनंदा देवी(50) गंभीरू रूप से घायल हो गयीं. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया. सुनंदा सीडीपीओ कार्यालय की महिला सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं. घटना गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे की है.

जमशेदपुर की रहने वाली है महिला

मिली जानकारी के अनुसार, महिला जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 6 की रहने वाली हैं. वह पश्चिम सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड में सीडीपीओ कार्यालय में महिला सुपरवाइजर के तौर पर कार्यरत हैं. गुरुवार को ड्यूटी के लिए कार्यालय जा रही थीं. इसी दौरान मुड़िया टर्निंग के समीप विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने स्कूटी को धक्का मार दिया. घटना में घायल महिला की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. उनके सिर में गंभीर चोट आयी है.

सड़क पर रखे स्लैग से टकरा कर कार दुर्घटनाग्रस्त, टाटा के तीन युवक घायल

चांडिल.

चांडिल थाना के एनएच-33 चिलगू के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर रखे स्लैग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. कार में सवार तीन युवकों को चोट आयी है. घटना गुरुवार सुबह करीब 6 बजे की है. हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली. कार रांची से टाटा जा रही थी. कार सवार जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी बताये जा रहे हैं. मालूम हो कि एनएच-33 चिलगू शहरबेड़ा के बीच पुल मरम्मत के नाम पर विगत कई महीने से सड़क पर स्लैग डालकर छोड़ दिया गया है. वहीं एक साइड के रोड को बंद भी कर दिया गया है. इससे आये दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola