Saraikela: दो बाइक की टक्कर में शख्स की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Updated at : 16 Mar 2026 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
Saraikela News

सड़क हादसे के बाद की तस्वीर

Saraikela: सरायकेला-खरसावां के बुरूडीह बाईपास के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक की मौत हो गई. एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश
Saraikela: सरायकेला-खरसावां मार्ग पर बुरूडीह बाईपास के समीप (पंचू ढाबा के पास) सोमवार को दो बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार खरसावां के बेगनाडीह गांव निवासी अर्जुन मल्लिक (52 साल) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे बाइक सवार खरसावां के बेहरासाही गांव के मो शरीम (25 साल) गंभीर रूप से घायल हो गये. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्जुन मल्लिक सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई. अत्यधिक खून बहने और अंदरूनी चोट के कारण अर्जुन मल्लिक की मौत हो गयी.

घायल शख्स जमशेदपुर रेफर

दुर्घटना की सूचना मिलते ही खरसावां पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर अर्जुन मल्लिक और मो शरीम को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने अर्जुन मल्लिक को मृत घोषित कर दिया. साथ ही गंभीर रूप से घायल मो शररम का प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिये एमजीएम (जमशेदपुर) रेफर कर दिया. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुरुडीह के निकट निर्माणाधीन रुंगटा प्लांट में सिविल ठेकेदार के रूप में कार्यरत थे.

दोपहर करीब 12:30 बजे वह खाना खाने के लिए प्लांट से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान बुरुडीह बाईपास के पास एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी.

ये भी पढ़ें…

Deoghar: बदहाल डंपिंग यार्ड देख भड़के मेयर रवि राउत, ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

Adityapur Nagar Nigam: एक वोट से जीते अंकुर सिंह, बने डिप्टी मेयर

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola