चार लोगों की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला : राजनगर के शोभापुर व पदनामसाही में बच्चा चोरी की अफवाह में चार लोगों की हत्या मामले में एक और आरोपी जहल लाल महतो को राजनगर पुलिस ने सोसमली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में एसपी राकेश बंसल ने बताया कि हत्या मामले पर थाना में 21 नामजद व 300 […]
सरायकेला : राजनगर के शोभापुर व पदनामसाही में बच्चा चोरी की अफवाह में चार लोगों की हत्या मामले में एक और आरोपी जहल लाल महतो को राजनगर पुलिस ने सोसमली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में एसपी राकेश बंसल ने बताया कि हत्या मामले पर थाना में 21 नामजद व 300 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी के दौरान एक और आरोपी जहल लाल महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.पूर्व में दो आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. मौके पर एसडीपीओ अजीत कुमार, डीएसपी दीपक कुमार भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




