छुट्टियों में भी हरे-भरे रहेंगे आपके पौधे, अपनाएं क्रिएटर शशांक के ये 3 DIY वॉटरिंग हैक्स

गमले में पौधे (Image By Canva)
Plant Watering Hacks: अगर आप भी किसी ट्रिप से आकर देखते हैं कि आपके घर में लगे हुए पौधे मुरझा या सुख गए हैं, तो अब आपको इस बात की टेंशन लेने की जरूरत नहीं. कंटेंट क्रिएटर शशांक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बताया है पौधों को पानी देने के ये 3 हैक्स, जिससे आपका पौधा मुरझाएगा नहीं.
Plant Watering Hacks: घर को सुंदर और हरा-भरा दिखाने के लिए हम कई तरह के फूल और पौधे अपने गार्डन या बालकनी में लगाते हैं, लेकिन अक्सर जब हम घर से बाहर कहीं ट्रिप या ऑफिस की छुट्टियों में जाते हैं या कभी-कभी पौधों को पानी देना भूल जाते हैं, तो ये जल्द ही सूखने लगते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस बात से परेशान रहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम का है. यहां दी गई कुछ आसान DIY तरीके अपनाकर आप पौधों को कई दिनों तक हाइड्रेटेड रख सकते हैं. ये तरीके धीरे-धीरे पौधों को पानी देते हैं, जिससे मिट्टी में नमी बनी रहती है और पौधे स्वस्थ रहते हैं.
प्लास्टिक बैग ड्रिप
पौधों को पानी देने के लिए ये सबसे आसान तरीका है. इसके लिए आप एक प्लास्टिक बैग में पानी भरकर उसमें छोटा सा छेद कर दें. अब इसे आप पौधे वाले गमले में रख दें. इससे पानी बूंद-बूंद करके मिट्टी में गिरता रहता है, जो पौधों को धीरे-धीरे नमी देता है और मिट्टी को सूखने नहीं देता है. ये तरीका किसी छोटे ट्रिप में जाने के लिए खासतौर अच्छा होता है.
तौलिया वॉटर विक
इस ट्रिक के लिए आप एक बर्तन में पानी लें और एक तौलिया या कपड़ा इस्तेमाल करें. तौलिया का एक तरफ का हिस्सा पानी में रखें और दूसरा वाला मिट्टी में डालें. इससे पानी धीरे-धीरे कपड़े के जरिए गमले तक पहुंचता रहता है. इससे पौधे अपने जरूरत के अनुसार नमी खींचता है.
सेल्फ वॉटरिंग बोतल
इस तरीके का इस्तेमाल करने के लिए आप एक पुरानी प्लास्टिक बोतल लें. अब आप इसके ढक्कन में छेद करें. अब उस छेद में रुई (कॉटन) डालें और बोतल को गमले में लगाएं. बोतल को सीधा रखने के लिए आप उस पर एक लकड़ी को भी खड़ा कर सकते हैं. इससे जब मिट्टी सूखती है, तो पानी धीरे-धीरे बाहर निकलकर पौधों की जड़ों को हाइड्रेटेड रखता है.
यह भी पढ़ें: Fragrant Flowers For Garden: फूलों की खुशबू से महकाएं अपना गार्डन, लगाएं ये पौधे
यह भी पढ़ें: Methi Plant Gardening: अब घर पर उगाएं ताजी मेथी, जानिए आसान गार्डनिंग टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










