दर्जनों गांवों में 15 दिनों से विद्युतापूर्ति ठप

सरायकेला : खरसावां व कुचाई प्रखंड के दर्जनों गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली ठप है. गांव में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए झामुमो के खरसावां प्रखंड अध्यक्ष प्राण मेलगांडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपा. श्री मेलगांडी ने कहा कि 28 मई तक इन गावों में […]
सरायकेला : खरसावां व कुचाई प्रखंड के दर्जनों गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली ठप है. गांव में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए झामुमो के खरसावां प्रखंड अध्यक्ष प्राण मेलगांडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपा. श्री मेलगांडी ने कहा कि 28 मई तक इन गावों में विद्युत आपूर्ति दुरुस्त नहीं होने पर झामुमो प्रखंड समिति 29 मई से बिजली कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी.
ज्ञापन में कहा गया कि 12 व 15 मई को आंधी आने के बाद से खरसावां प्रखंड के बड़ाबांबो, जोरडीहा, छोटाबांबो, गोपालपुर, पोटोबेड़ा,सुपाइसाई, सोनापुस, कुड़मा, पीताकलांग, सरगीडीह, तेलाइडीह व उघड़िया व कुचाई प्रखंड के धातकीडीह, डोड़ो,अरुवां, सेरेंगदा,दामादिरी व पुनीबेड़ा में विद्युत आपूर्ति ठप है. मौके पर झामुमो नेता अमूल्य महतो समेत कई अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




