Apple का दावा: इस फीचर के ऑन होते ही iPhone को कोई हैक नहीं कर पाया, जानें इसके बारे में

Updated at : 28 Mar 2026 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
Apple Lockdown Mode

ऐपल का लॉकडाउन फीचर (Photo: AppleInsider)

Apple का Lockdown Mode एक ऐसा सिक्योरिटी फीचर है, जिसे कंपनी अब तक पूरी तरह अटूट बता रही है. 2022 से अब तक कोई सफल हैक नहीं हुआ, यहां तक कि हाई-लेवल स्पाइवेयर भी फेल रहा है. जरूरत पड़ने पर आप इसे आसानी से ऑन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

विज्ञापन

टीम कुक की कंपनी Apple का सबसे मजबूत सिक्योरिटी फीचर लॉकडाउन मोड (Lockdown Mode) अब तक पूरी तरह सेफ बना हुआ है. यह हम नहीं बल्कि कंपनी खुद कह रही है. कंपनी का दावा है कि 2022 में लॉन्च होने के बाद से आज तक इस फीचर को कोई भी हैक नहीं कर पाया है.

TechCrunch की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने बताया कि उन्हें अब तक ऐसा एक भी मामला नहीं मिला है, जहां Lockdown Mode ऑन होने के बावजूद किसी iPhone या दूसरे Apple डिवाइस को हैक किया गया हो. यहां तक कि हाई-टेक, गवर्नमेंट लेवल स्पाइवेयर भी इसमें सेंध नहीं लगा पाया है. Apple की स्पोक्सपर्सन सारा ओ’रूर्क (Sarah O’Rourke) ने भी साफ कहा है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि Lockdown Mode वाले Apple डिवाइस पर mercenary spyware का कोई भी हमला सफल हुआ हो.

Apple का Lockdown Mode आखिर काम कैसे करता है?

2022 में लॉन्च किया गया ये फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो टार्गेटेड साइबर अटैक्स के ज्यादा खतरे में रहते हैं. जैसे एक्टिविस्ट, पत्रकार, या सरकारी अधिकारी. यानी ये कोई आम सिक्योरिटी फीचर नहीं है, बल्कि एक तरह का एक्स्ट्रा स्ट्रांग शील्ड है.

जब आप Lockdown Mode ऑन करते हैं, तो आपका iPhone खुद को थोड़ा लिमिट में कर लेता है. मतलब ये कि फोन के कई ऐसे फीचर्स सीमित हो जाते हैं, जिनका इस्तेमाल हैकर्स घुसने के लिए कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, कुछ तरह के मैसेज अटैचमेंट ब्लॉक हो जाते हैं और कोई भी अनजान व्यक्ति आपको इन्वाइट या कनेक्शन रिक्वेस्ट नहीं भेज सकता. इतना ही नहीं, Safari जैसे ब्राउजर में भी कुछ वेब टेक्नोलॉजीज को बंद कर दिया जाता है अगर किसी पर डाउट लगता है.

iPhone में Lockdown Mode कैसे ऑन करें?

खास बात ये है कि आप इसे अलग-अलग डिवाइस जैसे iPhone, iPad और Mac पर ऑन कर सकते हैं. जैसे ही आप अपने iPhone में इसे एक्टिव करते हैं, ये अपने आप आपके पेयर्ड Apple Watch पर भी चालू हो जाता है.

  • सबसे पहले अपने iPhone में Settings ऐप खोलें
  • फिर Privacy & Security ऑप्शन पर टैप करें
  • नीचे स्क्रॉल करें और Lockdown Mode ढूंढें
  • अब Turn On Lockdown Mode पर क्लिक करें
  • आखिर में Turn On & Restart चुनें और अपना पासकोड डालकर इसे एक्टिव कर दें

यह भी पढ़ें: क्या एंड्रॉयड केबल से iPhone चार्ज करने पर फोन खराब हो जाएगा?

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola