50 फीट ऊपर झूले शिव भक्त

Updated at : 18 May 2017 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
50 फीट ऊपर झूले शिव भक्त

सरायकेला. चमारू गांव में चड़क पूजा के साथ छऊ नृत्य का आयोजन पीठ पर लोहे की कील ठोक कर टांगा पर झूले शिव भक्त सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत चमारू गांव में ज्येष्ठ संक्रांति पर चड़क पूजा के साथ छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. बुधवार की सुबह शिवपूजन के साथ गाजाडांग का आयोजन किया […]

विज्ञापन

सरायकेला. चमारू गांव में चड़क पूजा के साथ छऊ नृत्य का आयोजन

पीठ पर लोहे की कील ठोक कर टांगा पर झूले शिव भक्त
सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत चमारू गांव में ज्येष्ठ संक्रांति पर चड़क पूजा के साथ छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. बुधवार की सुबह शिवपूजन के साथ गाजाडांग का आयोजन किया गया. गाजाडांग में भक्त अपने पीठ पर लोहे की कील ठोक कर पचास फीट ऊपर टांगा में झूले एवं अपनी भक्ति दिखायी. सैकड़ों भक्तों ने मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना भी की. जबकि मंगलवार की रात शिव मंदिर प्रांगण में सरायकेला शैली तथा नीचे टोला व डुंगरी टोला में मानभूम शैली छऊ नृत्य का आयोजन किया गया.
बच्चों का कराया गया मुंडन संस्कार:
इस अवसर पर चमारु गांव में कई बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया गया. मान्यता है कि बच्चे के जन्म के बाद यहां मुंडन संस्कार कराने से बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा रहता है.
150 वर्ष पुराना है मंदिर:
चमारु गांव का शिव मंदिर 150 वर्ष पुराना है. यहां भगवान शिव की पूजा करने के लिए दूर दराज से भक्त पहुंचे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola