बच्चों को मिलेंगी ओड़िया भाषा की पुस्तकें

Updated at : 17 May 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को मिलेंगी ओड़िया भाषा की पुस्तकें

राज्य में पहली बार तैयार की गयी है ओड़िया भाषा की पुस्तकें कोल्हान के दो सौ सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क बांटी जायेंगी किताब खरसावां : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे कक्षा एक व दो के ओड़िया भाषी बच्चों को मातृभाषा व गणित विषय की पुस्तकें ओड़िया भाषा में ही मिलेंगे. राज्य गठन […]

विज्ञापन

राज्य में पहली बार तैयार की गयी है ओड़िया भाषा की पुस्तकें

कोल्हान के दो सौ सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क बांटी जायेंगी किताब
खरसावां : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे कक्षा एक व दो के ओड़िया भाषी बच्चों को मातृभाषा व गणित विषय की पुस्तकें ओड़िया भाषा में ही मिलेंगे. राज्य गठन के पश्चात पहली बार बच्चों को मातृभाषा व गणित की पुस्तकें ओड़िया भाषा में पढ़ने को मिलेंगी. किताबों की छपाई पूरी कर ली गयी है. इन किताबों को कोल्हान के उन सभी प्रखंड संसाधन केंद्रों में भेजा जा रहा है, जिन क्षेत्रों के स्कूलों में ओड़िया भाषा में छात्र पढ़ाई कर रहे है.
कोल्हान के दो सौ स्कूलों में बांटे जायेंगे पुस्तक:
इन पुस्तकों को कोल्हान के करीब दो सौ स्कूलों में नि:शुल्क वितरण किया जायेगा. पहले ओड़िशा से मातृभाषा की किताब ला कर पढ़ना पड़ता था. वह पुस्तक ओड़िशा के सिलेबस पर आधारित था. अब इन पुस्तकों में झारखंड की कला, संस्कृति, परंपरा व महान बिभूतियों के संदर्भ में जानकारी दी गयी है.
स्थानीय शिक्षकों की टीम ने तैयार किया है किताब:
स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव आराधना पट्टनायक के निर्देश पर कोल्हान के विभिन्न प्रखंडों के ओड़िया भाषा के चुनिंदा शिक्षक व बुद्धिजीवियों की टीम ने किताब तैयार किया है. इस टीम में शंभूनाथ सतपथि (मोसाबनी) डॉ उत्पल दास, (जमशेदपुर), संध्या प्रधान (आदित्यपुर), मुरलीधर षाडंगी (सरायकेला), मनोरंजन गिरी, आशीष मिश्रा, लक्ष्मण चंद्र गिरी, जितेंद्र प्रधान (सभी बहरागोड़ा), सरोज प्रधान (चक्रधरपुर), निहार रंजन मंडल (खरसावां) व गोविंद चंद्र दास (जमशेदपुर) शामिल हैं.
किताबों से बच्चों को आसानी से समझने व पढ़ने में सहूलियत होगी. बच्चे खेल-खेल में गणित व साहित्य की पढ़ाई कर सकेंगे. पहली बार राज्य में किताब तैयार किया गया है.
सरोज प्रधान, चक्रधरपुर
जिला में ओड़िया पुस्तक पहुंच गयी है. इन्हें बीआरसी में भेज दिया गया है. एक सप्ताह के भीतर सभी स्कूलों के बच्चों में किताब का वितरण हो जायेगा.
फूलमनी खोलको, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सरायकेला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola