राज्य स्तर पर होगा भाषायी अकादमी का गठन

Updated at : 15 May 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य स्तर पर होगा भाषायी अकादमी का गठन

सरायकेला परिसदन में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी ने कहा सरायकेला : राज्य में उड़िया, बंगला सहित अन्य अल्पसंख्यक भाषाओं के विकास के लिए राज्य स्तर पर भाषायी अकादमी का गठन किया जायेगा. इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं. अकादमी में भाषा के जानकार बुद्धिजीवी लोगों को रखा जायेगा, ताकि राज्य में […]

विज्ञापन

सरायकेला परिसदन में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी ने कहा

सरायकेला : राज्य में उड़िया, बंगला सहित अन्य अल्पसंख्यक भाषाओं के विकास के लिए राज्य स्तर पर भाषायी अकादमी का गठन किया जायेगा. इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं. अकादमी में भाषा के जानकार बुद्धिजीवी लोगों को रखा जायेगा, ताकि राज्य में ही किताबों की छपाई हो सके व अल्पसंख्यक भाषाओं का विकास हो सके.
यह बात सरायकेला परिसदन में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. श्री षाडंगी ने कहा कि संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल होने के बावजूद नब्बे के दशक में एक साजिश के तहत अल्पसंख्यक भाषाओं का विकास होने से रोका गया. उन्होंने कहा कि भाषायी शिक्षकों को फिर से वापस उन स्कूलों में पदस्थापित करने के लिए एक पैनेल का गठन किया जा रहा है.
साथ ही राज्य के सभी जिला के डीइओ व डीएसइ से भाषायी शिक्षकों की सूची मांगी गयी है, ताकि उन शिक्षकों का भाषायी स्कूलों में ही पदस्थापना सुनिश्चित हो सके. उन्होंने भाषायी शिक्षकों की स्थिति को लेकर प्रमंडलवार समीक्षा करने की भी बात कही ताकि अल्पसंख्यक भाषाओं का विकास हो सके. श्री षाडंगी ने भाषायी अल्पसंख्यक छात्र- छात्राओं को मेडिकल व इंजीनियरिंग के लिए स्कॉलरशिप चलाये जाने की बात भी कही. इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा योजना शुरू कर दिया गया है. इन योजनाओं का लाभ भाषायी अल्पसंख्यक के गरीब वर्ग के छात्र- छात्राओं को दिया जायेगा. मौके पर विनोद श्रीवास्तव, भाजपा के जिला महामंत्री गणेश महाली, सोहन सिंह, ललन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola