अप्रैल में किस-किस दिन पड़ेगा प्रदोष व्रत, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Published by : Neha Kumari Updated At : 28 Mar 2026 5:23 PM
शिवलिंग की पूजा करते हुए भक्त
April 2026 Pradosh Vrat Dates: अप्रैल महीने में दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं. पहला बुध प्रदोष व्रत 15 अप्रैल को है, जबकि दूसरा भौम प्रदोष व्रत 28 अप्रैल को रखा जाएगा. आइए जानते हैं कि इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कब से शुरू होगा.
April 2026 Pradosh Vrat Dates: प्रदोष व्रत हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है. यह व्रत हर माह की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. साल 2026 के अप्रैल महीने में दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं. पहला व्रत कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रहेगा. मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति के सभी दोष और पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-संपन्नता आती है.
बुध प्रदोष व्रत (15 अप्रैल 2026)
अप्रैल का पहला प्रदोष व्रत 15 अप्रैल, बुधवार को रखा जाएगा. बुधवार के होने के कारण इसे ‘बुध प्रदोष’ कहा जाएगा. यह व्रत वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को होगा. इसे ज्ञान, बुद्धि और व्यापार में उन्नति के लिए शुभ माना जाता है.
- त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 15 अप्रैल 2026, रात 12:12 बजे से
- त्रयोदशी तिथि समाप्त: 15 अप्रैल 2026, रात 10:31 बजे तक
- पूजा का शुभ मुहूर्त (प्रदोष काल): शाम 06:46 से रात 09:02 तक
भौम प्रदोष व्रत (28 अप्रैल 2026)
अप्रैल का दूसरा प्रदोष व्रत 28 अप्रैल, मंगलवार को पड़ रहा है. इसे ‘भौम प्रदोष’ कहा जाएगा. मंगलवार का यह व्रत स्वास्थ्य लाभ और ऋण मुक्ति के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है. साथ ही, यह मंगल ग्रह दोष के निवारण के लिए भी बहुत लाभदायक है.
- त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 28 अप्रैल 2026, शाम 06:51 बजे से
- त्रयोदशी तिथि समाप्त: 29 अप्रैल 2026, रात 07:51 बजे तक
- पूजा का शुभ मुहूर्त (प्रदोष काल): शाम 07:01 से रात 09:07 तक
प्रदोष व्रत का महत्व
शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद और रात के आगमन के बीच का समय) में भगवान शिव कैलाश पर्वत पर प्रसन्न मुद्रा में नृत्य करते हैं. इस समय शिव जी की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










