जनसमस्याओं से जुड़ें भाजपा कार्यकर्ता: विनोद

Updated at : 15 May 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
जनसमस्याओं से जुड़ें भाजपा कार्यकर्ता: विनोद

सरायकेला : परिसदन में भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक सोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शहरी क्षेत्र की समस्याओं व पार्टी संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में मुख्य रूप से राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी व कोल्हान प्रमंडल प्रभारी विनोद श्रीवास्तव उपस्थित थे. कार्यसमिति की बैठक […]

विज्ञापन

सरायकेला : परिसदन में भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक सोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शहरी क्षेत्र की समस्याओं व पार्टी संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में मुख्य रूप से राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी व कोल्हान प्रमंडल प्रभारी विनोद श्रीवास्तव उपस्थित थे.

कार्यसमिति की बैठक में जनसमस्याओं से जुड़ कर उनका समाधान करने व पार्टी संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया. कोल्हान प्रमंडल प्रभारी विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. आप जनसमस्याओं से जुड़े व समाधान करने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि पार्टी मिशन 2019 में जुट गयी है.

जिस प्रकार वर्ष 2000 में कोल्हान प्रमंडल के 14 में से बारह सीटों पर भाजपा का झंडा लहराया था वैसे ही मिशन 2019 के लोस व विस चुनाव में भी झंडा लहरना है. राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी ने भी संगठन को मजबूत करने की बात कही. जिला मंत्री गणेश महाली ने संगठन में युवाओं को जोड़ने की बात कही. मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष रामानाथ महतो, जोनी हाजरा, बद्री दारोघा, बीजु दत्ता, गुप्ते पट्टनायक, कालु पट्टनायक, कृष्णा राणा, सुमित चौधरी, ललन सिंह, राजकुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे.

दस वार्ड पर प्रभारी की हुई घोषणा: संगठन मजबूतीकरण को लेकर सरायकेला शहरी क्षेत्र में दस वार्ड पर प्रभारी की घोषणा की गयी. जिसमें वार्ड एक में ललन सिंह व पंकज दास, वार्ड दो में बलाल हसन व सुंदर मुखी, वार्ड संख्या तीन में राजकुमार सिंह व हरमोहन दास, वार्ड चार में राजेश नंदा व अरविंद कवि, वार्ड पांच में सुदीप पट्टनायक व बद्री दारोघा, वार्ड छह में उमेश भोल, वार्ड सात में रामवरण प्रजापति व माधव पति, वार्ड आठ में राजीव महापात्र व सुमित चौधरी, वार्ड नौ में राजा सिंहदेव व जॉनी हाजरा एवं वार्ड संख्या दस में मधुसूदन महापात्र व परशुराम कवि को मनोनीत किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola