कुचाई: आंधी से 60 घरों के उड़े छप्पर

खरसावां : कुचाई प्रखंड के विभिन्न गांवों में शुक्रवार की शाम आयी आंधी से करीब 60 से अधिक घरों के छप्पर उड़ गये है. बीडीओ साइमन मरांडी व थाना प्रभारी डीएन ठाकुर ने शनिवार को प्रभावित गांवों का जायजा लिया. खरसावां दलभंगा सड़क पर कई जगह पेड़ गिर जाने के कारण आवागमन भी ठप हो […]
खरसावां : कुचाई प्रखंड के विभिन्न गांवों में शुक्रवार की शाम आयी आंधी से करीब 60 से अधिक घरों के छप्पर उड़ गये है. बीडीओ साइमन मरांडी व थाना प्रभारी डीएन ठाकुर ने शनिवार को प्रभावित गांवों का जायजा लिया. खरसावां दलभंगा सड़क पर कई जगह पेड़ गिर जाने के कारण आवागमन भी ठप हो गयी थी.
सड़क पर गिरे पेड़ों को जेसीबी की मदद से हटाया गया. इसके पश्चात ही आवागमन सामान्य हुआ. कुचाई के पुनीबुढ़ी, अरुवां, ईचाहातु, जामदा, छोटाबाड़ी समेत विभिन्न गांवों में कई घरों के एजवेस्टस उड़ गये हैं. पीड़ित परिवारों ने कुचाई बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी से मुआवजा की मांग की है. बीडीओ ने कहा है कि नुकसान का अवलोकन किया जा रहा है, इसके पश्चात मुआवजा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




