1.69 लाख बच्चों को पिलायी जायेगी पोलियो की खुराक

सरायकेला : जिला आत्मा भवन में डीसी घोलप रमेश गोरख की अध्यक्षता में पल्स पोलियाे अभियान की तैयारी को लेकर टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में 29 जनवरी को बूथ स्तर पर पोलियो की खुराक पिलाये जाने को लेकर तैयारी की समीक्षा की गयी. सिविल सर्जन डॉ एपी सिन्हा ने बताया कि जिला में […]
सरायकेला : जिला आत्मा भवन में डीसी घोलप रमेश गोरख की अध्यक्षता में पल्स पोलियाे अभियान की तैयारी को लेकर टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में 29 जनवरी को बूथ स्तर पर पोलियो की खुराक पिलाये जाने को लेकर तैयारी की समीक्षा की गयी. सिविल सर्जन डॉ एपी सिन्हा ने बताया कि जिला में
1,69,304 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी. इसके लिए 1481 बूथ बनाये गये है. पहले दिन बूथ स्तर पर एवं उसके दूसरे व तीसरे दिन डोर टू डोर जा कर छूटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जायेगी. सीएस ने बताया कि अभियान के तहत एक भी बच्चा नहीं छूटे, यह लक्ष्य रखा गया है. मौके पर डॉ केके सहगल, डॉ जुझार मांझी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिवमंगल तिवारी, एसीएमओ डॉ कालाचांद सिंह मुंडा, किरण चोपड़ा व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




