आईपीएल के पहले मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी पर बोले किंग कोहली-ब्रेक से लौटने का फायदा मिला

विराट कोहली ने अपनी बैटिंग पर की बात
IPL 2026 RCB vs SRH : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी से आईपीएल 2026 में अपनी शुरुआत करने वाले किंग कोहली ने कहा कि ब्रेक के बाद क्रिकेट खेलने का उन्हें फायदा मिला है. वे इतना अधिक क्रिकेट खेल चुके हैं कि उन्हें थोड़ा आराम करने की सख्त जरूरत है, ताकि प्रदर्शन बेहतर किया जा सके.
IPL 2026 RCB vs SRH : आईपीएल 2026 की शुरुआत आरसीबी ने जीत के साथ की है और इस जीत की खास बात यह रही कि टीम की ताकत विराट कोहली अपने पूरे लय में दिखे. उन्होंने पहले ही मैच में हाॅफ सेंचुरी बनाकर यह साबित कर दिया, इस आईपीएल में उनका बल्ला सिर्फ चलेगा नहीं गरजेगा. मैच के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए महान बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि खेल से ब्रेक लेने से उन्हें थकान से बचने और मानसिक रूप से तरोताजा होकर वापसी करने में मदद मिली है.
आईपीएल 26 के पहले मैच में बनाया 69 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोहली ने 38 गेंद में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाॅटआउट रहकर 69 रन बनाये . यह बेहतरीन प्रदर्शन था. कोहली ने मैच के बाद कहा, वापस यहां आकर अच्छा लग रहा है. आखिरी मैच मैंने पिछले साल आईपीएल फाइनल खेला था लेकिन हाल ही में वनडे श्रृंखलाओं में जिस तरह से बल्लेबाजी की , उससे मुझे लय हासिल करने में मदद मिली.
विराट ने फिटनेस पर काफी मेहनत की
अंतरराष्ट्रीय टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली ने कहा , मैं वह शॉट्स नहीं खेल रहा था जो आम तौर पर नहीं खेलता . मुझे पता है कि मैं लय में हूं और मैंने फिटनेस पर भी काफी मेहनत की है. उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद थी कि मेरा प्रदर्शन अच्छा ही रहेगा . हमारे पास अच्छी शुरूआत का मौका था और हमने वही किया.
इतना क्रिकेट खेल चुका है कि थक गया हूं, ब्रेक की जरूरत
सिर्फ एक ही प्रारूप खेलने के बारे में पूछने पर विराट कोहली ने कहा कि पिछले 15 साल से जिस तरह का कार्यक्रम रहा है और हमने जितनी क्रिकेट खेली है, मेरे लिए तैयारी की कमी की बजाय जरूरत से ज्यादा खेलने की थकान का जोखिम अधिक रहा है . इसी वजह से ब्रेक से तरोताजा होकर लौटने में काफी मदद मिली है. मैं जब भी खेलने आता हूं तो 120 प्रतिशत देने की कोशिश करता हूं. कभी तैयारी के बिना नहीं आता . अतिरिक्त विश्राम से मुझे मानसिक रूप से तरोताजा होने में मदद मिली . अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा होकर खेलते हैं तो टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करते हैं और यही हर खिलाड़ी करना चाहता है.
ये भी पढ़ें : विराट ने अनुष्का की ओर उछाला ऐसा फ्लाइंग किस, फैंस कह रहे–लीपलाॅक मूवमेंट विद ब्लूटूथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




