विराट ने अनुष्का की ओर उछाला ऐसा फ्लाइंग किस, फैंस कह रहे–लीपलाॅक मूवमेंट विद ब्लूटूथ

Updated:
विज्ञापन

आईपीएल में नजर आया विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का प्यार

RCBvsSRH : भारतीय क्रिकेट टीम के लव बर्ड माने जाने वाले विरुष्का यानी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का प्यार एक बार फिर आईपीएल के बेहतरीन ग्राउंड मूवमेंट में शामिल हो गया है. मैच के बाद सेलिब्रेशन के दौरान विराट कोहली ने जिस तरह अपने प्यार का इजहार किया और अनुष्का ने उसे स्वीकारा, दोनों को देखकर लगता नहीं है कि वे अपनी शादी के 10वें साल में जल्दी ही प्रवेश करने वाले हैं और दोनों के दो बच्चे भी हैं.

विज्ञापन

 RCBvsSRH : आईपीएल 2026 की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत के साथ की है. सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराने के बाद सेलिब्रेशन मूवमेंट में विराट कोहली ने ऐसा फ्लाइंग किस स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा की तरफ उछाला कि उनका चेहरा खुशी और शर्म से चमक उठा.

विज्ञापन

विराट कोहली ने मुस्कुराते हुए फ्लाइंग किस अनुष्का की ओर उछाला

आरसीबी ने आईपीएल 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है. ऐसे में खिलाड़ियों का सेलिब्रेशन बनता भी है. विराट कोहली के लिए यह जीत इसलिए भी बहुत खास थी, क्योंकि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. कोहली ने इस मैच में नाॅट आउट रहते हुए 38 गेंद में 69 रन बनाए. उन्होंने 5 छक्का और 5 चौका भी जड़ा. ऐसे में विराट कोहली बहुत खुश थे और उसी खुशी में उन्होंने अपने बेहतरीन शाॅट के अंदाज में फ्लाइंग किस अनुष्का की ओर उछाला, जिसे अनुष्का ने भी खुशी से एक्सेप्ट कर लिया और बदले में फ्लाइंग किस भेजा. अनुष्का के चेहरे का एक्सप्रेशन उनकी खुशी और प्यार दोनों को बता रहा था. अनुष्का और कोहली की जोड़ी बहुत ही खास है और दोनों का प्यार मैदान पर भी साफ दिखता है.

वायरल वीडियो पर फैंस कर रहे हैं मजेदार कमेंट

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेहतरीन लव मूवमेंट का वीडियो वायरल हो चुका है और फैंस इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक फैन इसे अनुष्का और विराट का फ्लाइंग किस के जरिए लीपलाॅक मूवमेंट बता रहा है, तो दूसरा कह रहा है कि यह लीपलाॅक मूवमेंट विद ब्लूटूथ है. कई फैन इस कपल की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दोनों बेहतरीन कपल हैं.

ये भी पढ़ें : विराट कोहली से छूटा कैच, अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल

महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर कैसे एक दुष्कर्मी तांत्रिक अशोक खरात के संपर्क में आईं?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola