नक्सल प्रभावित गांवों के विकास का निर्देश

सरायकेला : नक्सल प्रभावित चिह्नित जिले के 37 गावों में आधारभूत संरचना का विकास किया जायेगा. यहां विकास के 30 एजेंडा पर विशेष अभियान के तहत कार्य किये जायेंगे. इस संबंध में मुख्य सचिव राजबाला वर्मा व पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय ने शनिवार को वीसी के माध्यम से जानकारी हासिल की. चिह्नित गांवों में सभी […]
सरायकेला : नक्सल प्रभावित चिह्नित जिले के 37 गावों में आधारभूत संरचना का विकास किया जायेगा. यहां विकास के 30 एजेंडा पर विशेष अभियान के तहत कार्य किये जायेंगे. इस संबंध में मुख्य सचिव राजबाला वर्मा व पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय ने शनिवार को वीसी के माध्यम से जानकारी हासिल की. चिह्नित गांवों में सभी विधवाओं व वृद्धाओं को पेंशन का लाभ देने,
जन वितरण प्रणाली को मजबूत करने, नियमित टीकाकरण व सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं व स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्ध्ता सुनिश्चित करने, आंगनबाड़ी केंद्रों का सही संचालन, शिक्षित बेरोजगारों को कौशल विकास का प्रशिक्षण, कृषि क्षेत्र में युवकों को विशेष प्रशिक्षण, पहुंच पथ का निर्माण व पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




