हाइस्कूलों में 60 शिक्षक प्रतिनियुक्त

Updated at : 04 Jan 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
हाइस्कूलों में 60 शिक्षक प्रतिनियुक्त

मैट्रिक व इंटर : रिपोर्ट कार्ड में सुधार के लिए जिला शिक्षा विभाग ने उठाये कदम प्रतिनियुक्त शिक्षक मध्य एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों के सरायकेला : 2016 के खराब प्रदर्शन के बाद इस वर्ष मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में बेहतर रिजल्ट देने को लेकर जिला शिक्षा विभाग जुट गया है. इसके तहत विभाग ने […]

विज्ञापन

मैट्रिक व इंटर : रिपोर्ट कार्ड में सुधार के लिए जिला शिक्षा विभाग ने उठाये कदम

प्रतिनियुक्त शिक्षक मध्य एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों के
सरायकेला : 2016 के खराब प्रदर्शन के बाद इस वर्ष मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में बेहतर रिजल्ट देने को लेकर जिला शिक्षा विभाग जुट गया है. इसके तहत विभाग ने जिले के मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालयों के चिह्नित 60 शिक्षकों को हाइस्कूलों में प्रतिनियुक्त किया है, ताकि मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों की तैयारी करायी जा सके. इन शिक्षकों को तीन जनवरी से सात मार्च तक के लिए हाइस्कूलों में प्रतिनियुक्त किया गया है. इस संबंध में मूल स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि प्रतिनियुक्त शिक्षकों को सात मार्च तक के लिए विरमित किया जाये. मालूम हो कि गत वर्ष मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में सरायकेला-खरसावां जिला टॉप 20 में भी अपना स्थान नहीं बना सका था.
मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में बेहतर रिजल्ट देने के लिए विभाग द्वारा प्रयास किया जा रहा है. इसके तहत उमवि व मवि से बेहतर शिक्षकों को हाइस्कूल में तीन माह के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है.
अलका जायसवाल, डीइओ, सरायकेला
स्कूलों को रखें अप टु डेट, कभी भी हो सकती है जांच
सरायकेला. एनआर प्लस टू स्कूल में मंगलवार को जिला स्तरीय बैठक कर स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर चर्चा की गयी.
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुधांशु शेखर प्रधान ने जिन विद्यालयों में बैंच-डेस्क नहीं हैं, वहां जल्द से जल्द खरीदारी करने लें. इसके अलावा स्कूलों में वायरिंग का कार्य गुणवत्तापूर्ण, मानक एवं प्राक्कलन के अनुसार कराने का निर्देश दिया. श्री प्रधान ने कहा कि राज्य स्तर से गठित जांच दल विद्यालयों में बैंच-डेस्क एवं आंतरिक वायरिंग कार्य की जांच कार्य में सक्रिय है, कभी भी स्कूलों की जांच हो सकती है. साथ ही डीसी द्वारा गठित समिति जांच कर सकती है. इसके मद्देनजर स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था को अप टु डेट रखें. सहायक अभियंता शकील गनी ने शिक्षकों को वायरिंग कार्य पर विस्तृत जानकारी दी. बैठक में कई स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola