हटाये गये सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक

Updated at : 04 Jan 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
हटाये गये सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक

खरसावां के शहीद पार्क में मुख्यमंत्री के विरोध व सुरक्षा में चूक पर हुई कार्रवाई रांची : खरसावां के शहीद स्मारक पार्क में आयोजित मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यक्रम में हुए हंगामे की घटना को लेकर सरकार ने सरायकेला के डीसी के श्रीनिवासन और एसपी संजीव कुमार को हटाने का आदेश दे दिया है. साथ […]

विज्ञापन

खरसावां के शहीद पार्क में मुख्यमंत्री के विरोध व सुरक्षा में चूक पर हुई कार्रवाई

रांची : खरसावां के शहीद स्मारक पार्क में आयोजित मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यक्रम में हुए हंगामे की घटना को लेकर सरकार ने सरायकेला के डीसी के श्रीनिवासन और एसपी संजीव कुमार को हटाने का आदेश दे दिया है. साथ ही उच्च शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत रमेश घोलप को सरायकेला का नया डीसी और पुलिस मुख्यालय में एसपी नक्सल के पद पर पदस्थापित राकेश बंसल को जिले का नया एसपी बनाने का फैसला लिया है. हालांकि अभी तक आदेश जारी नहीं हुआ है.
हटाये गये सरायकेला…
बुधवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी की जा सकती है. सरकार ने सरायकेला के डीसी के तबादले के लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी है. सरकार ने खरसावां की घटना को बड़ी प्रशासनिक चूक माना है. जानकारी के मुताबिक सरकार ने दोनों अधिकारियों को इस चूक के लिए दोषी माना है.
सीएम का किया था विरोध : मुख्यमंत्री रघुवर दास एक जनवरी को खरसावां गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए खरसावां स्थित शहीद स्मारक पहुंचे थे. वहां आदिवासी संगठनों ने सीएम का विरोध किया था. सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संसोधन के विरोध में उपद्रव किया था. काले झंडे लहराये थे और जूते-चप्पल उछाले थे. दो जनवरी को मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, गृह सचिव एसकेजी रहाटे, डीजीपी डीके पांडेय, एडीजी स्पेशल ब्रांच अनुराग गुप्ता व एडीजी अभियान आरके मल्लिक मामले की जांच करने खरसावां गये. जांच में यह बात सामने आयी है कि सुरक्षा की तैयारी करने में सरायकेला पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने लापरवाही बरती थी. विरोध करनेवाले मुख्यमंत्री के नजदीक पहुंच गये थे और उनके सुरक्षा घेरे के पीछे-पीछे चल रहे थे. जांच अधिकारियों ने इसे सुरक्षा में बड़ी प्रशासनिक चूक माना है. जिला प्रशासन की तरफ से इस तरह की किसी स्थिति से निबटने के लिए कोई तैयारी नहीं की गयी थी, जबकि चार दिन पहले से सोशल मीडिया में कार्यक्रम का विरोध करने की बात कही जा रही थी. स्पेशल ब्रांच ने भी अलर्ट भेजा था.
गोड्डा जिले के उपायुक्त अरविंद कुमार भी हटाये जायेंगे
गोड्डा स्थित राजमहल कोल परियोजना में हुए हादसे के बाद सरकार ने वहां के डीसी अरविंद कुमार को भी हटाने का फैसला लिया है. इसके लिए भी निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी है. सूत्रों के मुताबिक राहत कार्य में हुई देरी की वजह से सरकार ने यह फैसला लिया है. हादसे में अब तक 19 मजदूरों के शव बरामद किये जा चुके हैं. बताया जाता है कि अभी भी 25-30 मजदूर दबे हुए हैं.
लोहरदगा डीसी भी हटेंगे
सरकार ने लोहरदगा के डीसी भुवनेश प्रताप का भी तबादला करने का फैसला लिया है. इसके लिए भी निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी है.
डीसी के तबादले के लिए सरकार ने चुनाव आयोग से मांगी अनुमति, आज जारी हो सकती है अधिसूचना
रमेश घोलप नये डीसी व राकेश बंसल होंगे एसपी
रमेश घोलप, नये उपायुक्त (सरायकेला-खरसावां)
राकेश बंसल, नये एसपी (सरायकेला-खरसावां)
के श्रीनिवासन, डीसी (सरायकेला-खरसावां)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola