वाइएस क्लब उधड़िया बना विजेता

Updated at : 07 Dec 2016 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
वाइएस क्लब उधड़िया बना विजेता

कुराल पंचमी पर पोटोबेड़ा में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित विधायक दशरथ गागराई ने किया पुरस्कार वितरण खरसावां/बड़ाबांबो : कुराल पंचमी के मौके पर खरसावां के पोटोबेड़ा गांव में जय जगन्नाथ स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हो गया. प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों ने हिस्सा लिया. वाइएस क्लब […]

विज्ञापन

कुराल पंचमी पर पोटोबेड़ा में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

विधायक दशरथ गागराई ने किया पुरस्कार वितरण
खरसावां/बड़ाबांबो : कुराल पंचमी के मौके पर खरसावां के पोटोबेड़ा गांव में जय जगन्नाथ स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हो गया. प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों ने हिस्सा लिया. वाइएस क्लब उधड़िया व आरके ब्रदर्स आंकलकुटी के बीच खेले गये फाइनल मैच का उदघाटन विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.
फाइनल में आंकलकुटी को हरा कर उधड़िया विजेता बना.
मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने विजेता व उप विजेता के साथ-साथ तीसरे स्थान पर दीपक ग्रुप कृष्णापुर, चौथा पीडी स्टार बेगनाडीह, 5वां किपसर ब्रदर्स डोमरा को एक-एक खस्सी तथा छठे स्थान पर वाइएसक्लब उधड़िया (बी) टीम को पुरस्कार स्वरूप 1500 रुपये नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. मौके श्री गागराई ने कहा कि खेल के माध्यम से खिलाड़ी अपना भविष्य उज्ज्वल बनायें. उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की बात कही. मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष प्राण मेलगांडी, स्थानीय मुखिया दशरथ सोय, अगस्ती स्वाई, बुधन सिंह हेंब्रम, युवा कांग्रेस के खरसावां विस अध्यक्ष प्रेमेंद मिश्रा, परमेश्वर तांती आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola