क्या आप भी बनना चाहते हैं सभी के फेवरेट? अपनाएं ये 5 छोटी आदतें, खिंचे चले आएंगे लोग!

Updated at : 29 Mar 2026 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
how to become everyones favourite

सभी के फेवरेट कैसे बनें AI image

Personality Development Tips: अगर आप चाहते हैं कि लोग आपको याद रखें, पसंद करें और आपके साथ वक्त बिताना चाहें, तो इसके लिए बड़े बदलाव नहीं बल्कि सही आदतें जरूरी हैं. कुछ आसान लेकिन असरदार व्यवहार आपको भीड़ में अलग पहचान दिला सकते हैं और आपको हर किसी का चहेता बना सकते हैं.

विज्ञापन

Personality Development Tips: क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो अगर कहीं भी जाए तो सभी का फेवरेट बन जाता है? लोग उसे इतना पसंद करने लगते हैं कि उसकी तारीफ किये बिना रह ही नहीं पाते हैं. जब आप इस तरह के किसी इंसान के साथ या फिर आसपास रहते हैं, तो उनकी मौजूदगी से ही माहौल और भी ज्यादा खुशनुमा हो जाता है. अगर आप ऐसे किसी व्यक्ति को जानते हैं तो इसके पीछे कोई जादू नहीं है, बल्कि उनकी कुछ छोटी-छोटी आदतें होती हैं जिनकी वजह से सभी उन्हें पसंद करने लग जाते हैं. सबसे अच्छी बात तो ये है कि इन आदतों को आप भी काफी आसानी से सीख सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आप जिस जगह पर भी जाएं सभी आपको पसंद करने लगें, तो आपको खुद के अंदर इन आदतों को शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. तो चलिए इन आदतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

हमेशा मुस्कुराकर बात करने की आदत

मुस्कराहट एक ऐसे चीज है जिसके दम पर आप बिना एक शब्द कहे सामने वाले इंसान का दिल जीत लेते हैं. जब आप किसी से मुस्कुराकर बात करते हैं, तो सामने वाले इंसान को आपके साथ बेहतर महसूस होने लगता है. आपके अंदर की यह पॉजिटिव एनर्जी लोगों को आपके तरफ अट्रैक्ट करने का काम करती है.

ये भी पढ़ें: अपनी पर्सनालिटी को ‘जीरो से हीरो’ बनाने के 5 सबसे आसान गोल्डन रूल्स, आज ही अपनाएं

ध्यान से बातें सुनने की आदत

अक्सर लोग उनसे ही बातें करना पसंद करते हैं, जो दूसरों की बातों को ध्यान से सुनना जानते हैं. इस तरह के लोग भीड़ में भी सबसे अलग नजर आते हैं. जब आप किसी की बातों को बिलकुल ही ध्यान से सुनते हैं, तो उसे ऐसा लगता है कि आप उन्हें वैल्यू दे रहे हैं. आपकी यह आदत आपको दूसरों के बीच भी और स्पेशल बना देती है.

मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहना

जो भी व्यक्ति दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहता है, उसे हर कोई पसंद करने लगता है. यह बिलकुल भी जरूरी नहीं है कि आप कोई बड़ी मदद ही करें, कई बार छोटी से छोटी मदद भी काफी मायने रखती है. आपके अंदर की यह आदत आपको दूसरों के सामने एक भरोसेमंद इंसान बना देती है.

ये भी पढ़ें: पहली मुलाकात में ही बनाएं दमदार इम्प्रेशन, कॉन्फिडेंट और स्मार्ट दिखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

सच्चाई और ईमानदारी बनाए रखना

जब आप ईमानदार होते हैं, तो आपकी यह आदत हर रिश्ते को मजबूती देने का काम करती है. अगर आप एक ऐसे इंसान हैं जो कि सिर्फ सच्चा नहीं है, बल्कि दिल का भी साफ है, तो लोग आप पर भरोसा करना शुरू कर देते हैं. झूठ और दिखावे की आदत से दूर रहकर आप आसानी से किसी के भी दिल में जगह बना सकते हैं.

दूसरों की तारीफ करना सीखें

हर किसी को अच्छा लगता है जब कोई उसकी तारीफ करता है. अगर आप किसी की अच्छाई को पहचान लेते हैं और उसकी तारीफ करते हैं, तो सामने वाले इंसान को काफी ज्यादा खुशी मिलती है. तारीफ करते समय आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि तारीफ सच्ची हो, बनावटी या फिर दिखावे वाली नहीं. जब आप सच्ची तारीफ करते हैं तो लोग खुद आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या सोशल मीडिया धीरे-धीरे आपके रिश्ते को कर रहा है खराब? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola