काला धन को लेकर प्रशासन सख्त जांच के लिए बनाये चार चेकनाका

सरायकेला : सरकार द्वारा 500 व 1000 रुपये पर नोटबंदी के बाद कालाधन पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गयी है. अगर आप पुराने 500 व 1000 रुपये के नोट अधिक मात्रा में लेकर कहीं जा रहे है, तो आपको पुलिस के समक्ष पूछताछ की प्रक्रिया से गुजरना होगा. नोटो के संबंध […]
सरायकेला : सरकार द्वारा 500 व 1000 रुपये पर नोटबंदी के बाद कालाधन पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गयी है. अगर आप पुराने 500 व 1000 रुपये के नोट अधिक मात्रा में लेकर कहीं जा रहे है, तो आपको पुलिस के समक्ष पूछताछ की प्रक्रिया से गुजरना होगा. नोटो के संबंध में आपके जवाब से संतुष्ट होने पर ही पुलिस आपको आगे जाने देगी अन्यथा आपको कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने बताया कि जिले के चार प्रमुख स्थानों एनएच 33 में चौका, नीमडीह, सिल्ली की ओर जाने वाली सड़क के चौक व राजनगर सड़क में चेकनाका बनाया गया है. जहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी और काला धन को लेकर संदिग्ध लोगों की जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




