सरायकेला : एसपी ने किया बैंकों का निरीक्षण

सरायकेला : बैंक खुलते ही गुरुवार को पुराने 500 व 1000 के नोट बदलने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. सरायकेला के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सबसे अधिक भीड़ रही. बैंक प्रबंधन की ओर से अलग से दो काउंटर बनाये गये थे. वहीं बैंक के बाहर एक कर्मी को प्रतिनियुक्त किया गया था. एसपी […]
सरायकेला : बैंक खुलते ही गुरुवार को पुराने 500 व 1000 के नोट बदलने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. सरायकेला के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सबसे अधिक भीड़ रही. बैंक प्रबंधन की ओर से अलग से दो काउंटर बनाये गये थे. वहीं बैंक के बाहर एक कर्मी को प्रतिनियुक्त किया गया था. एसपी इंद्रजीत महथा ने जिला मुख्यालय के अधिकांश बैंक शाखा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली.
उन्होंने कहा कि 100 अतिरिक्त बल हजारीबाग से मंगाये गये हैं. उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को नियमित गश्ती में तेजी लाने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




