चौका : सड़क निर्माण में लगे वाहन फूंके
Updated at : 08 Nov 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

40 से अधिक माओवादियों ने दिया घटना को अंजाम, 18 घंटे बाद पहुंची पुलिस चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के हेंसाकोचा गांव में रविवार को दिन के तीन बजे माओवादियों ने दो वाहन व दो मशीनें फूंक दीं. वाहन व मशीन सड़क निर्माण में लगी थी. यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन […]
विज्ञापन
40 से अधिक माओवादियों ने दिया घटना को अंजाम, 18 घंटे बाद पहुंची पुलिस
चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के हेंसाकोचा गांव में रविवार को दिन के तीन बजे माओवादियों ने दो वाहन व दो मशीनें फूंक दीं. वाहन व मशीन सड़क निर्माण में लगी थी. यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही है. माओवादियों ने घटना के बाद वाहन पर भाकपा माओवादी लिखा. फिर नारेबाजी की. एक ट्रैक्टर, एक टैंकर, एक मिक्सचर मशीन व एक रोड रोलर पूरी तरह जल गया है. घटना के 17-18 घंटे बाद पुलिस पहुंची. तब तक वाहन व मशीनें जल रही थीं.
लेवी नहीं देने के कारण जलाया!. सूत्रों के अनुसार माओवादियों ने संवेदक से सड़क निर्माण के लिए लेवी मांगी थी. दिवाली बाद तीन दिन तक गांव में सड़क निर्माण कार्य हुआ था.
महाराज प्रमाणिक दस्ता ने दिया घटना को अंजाम : एसपी
दिरलौंग एनएच-33 से धातकीडीह तक ओझा एंड ब्रदर्स कंपनी सड़क बना रही है. महाराज प्रमाणिक के दस्ते ने घटना को अंजाम दिया है. कार्य होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी गयी थी. पुलिस को सूचना रहती, तो घटना को रोका जा सकता था. इलाके में लगातार गश्ती जारी है. संवेदक पुलिस को साथ में रखकर गांव में कार्य करें.
-इंद्रजीत महथा, एसपी, सरायकेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




