शव पहुंचते ही बांकसाई गांव में छाया मातम

Updated at : 04 Nov 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
शव पहुंचते ही बांकसाई गांव में छाया मातम

हाता-चाईबासा मेन रोड पर बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो भाईयों की गयी जान तेलाई पेट्रोल पंप के सामने हुई दुर्घटना टीना कैवर्त एवं लाखई कैवर्त की दुर्घटना में हुई मौत गुरुवार को किया गया दाह संस्कार राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग के तेलाई पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की देर […]

विज्ञापन

हाता-चाईबासा मेन रोड पर बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो भाईयों की गयी जान

तेलाई पेट्रोल पंप के सामने हुई दुर्घटना
टीना कैवर्त एवं लाखई कैवर्त की दुर्घटना में हुई मौत
गुरुवार को किया गया दाह संस्कार
राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग के तेलाई पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन के धक्के से बांकसाई के टीना कैवर्त व लखाई कैवर्त की मौत के बाद गांव में मातम छा गया है. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार बांकसाई निवासी जादू कैवर्त के पुत्र टीना कैवर्त एवं स्व. राम प्रसाद कैवर्त के पुत्र लखाई कैवर्त दोनों नयी स्कूटी से तेल भरने के लिए तेलाई पेट्रोल पंप गये थे. पेट्रोल भराने के बाद जैसे ही पंप से निकले कि मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को धक्का मार दिया. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बुधवार की शाम 7 बजे घटी.
घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया. जहां दोनों घायलों की मौत हो गयी. टीना कैवर्त चार भाइयों में दूसरे व लखाई कैवर्त चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था. दोनों चचेरे भाई थे. जानकारी के अनुसार बांकसाई गांव के बगल सोसो गांव में मेला लगा हुआ था. गांव के पुरुष वर्ग मेला देखने गये थे. जिसके चलते घटना के संबंध में देर से लोगों को जानकारी मिली. परिवार वालों ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम लगभग दिन के 2 बजे शुरू हुआ. बांकसाई गांव में शव शाम 4.30 बजे पहुंचा. देर शाम को गांव में ही दाह संस्कार कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola