पूर्व सैनिक की दुर्घटना में मौत

Updated at : 01 Nov 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सैनिक की दुर्घटना में मौत

हादसा. सरायकेला- चाईबासा सड़क पर कुली गांव के समीप घटी घटना घायल अर्जुन इंशा सरायकेला : सरायकेला चाईबासा सड़क पर कुली गांव के समीप बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने के कारण पूर्व सैनिक अर्जुन इंशा की मौत हो गयी. घटना सोमवार की शाम छह बजे घटी. मृतक डाल्टेनगंज जिला का रहने वाला है. वह चाईबासा […]

विज्ञापन

हादसा. सरायकेला- चाईबासा सड़क पर कुली गांव के समीप घटी घटना

घायल अर्जुन इंशा
सरायकेला : सरायकेला चाईबासा सड़क पर कुली गांव के समीप बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने के कारण पूर्व सैनिक अर्जुन इंशा की मौत हो गयी. घटना सोमवार की शाम छह बजे घटी. मृतक डाल्टेनगंज जिला का रहने वाला है. वह चाईबासा से सरायकेला जेल में डयूटी करने जा रहा था. पुलिस ने बताया कि अर्जुन चाईबासा में पत्नी के साथ रहता था. वह चाईबासा से प्रतिदिन ड्यूटी करता था. सोमवार को भी डयूटी करने के लिए सरायकेला जा रहा था कि कुली गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
सिर में चोट लगने के कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर सरायकेला पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतक के मोबाइल नंबर से उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola