गाय-बैल के साथ लोगों ने किया नृत्य a

खरसावां : प्रकृति की पूजा करने वाले लोगों ने दीपावली के साथ वांदना पर्व भी मनाया. किसानों ने मौके पर गौ धन संवर्धन का संकल्प लिया. साथ ही गाय-बैल की पूजा-अर्चना की गयी. पशु धन के सम्मान का त्योहार वांदना के मौके पर गाय-बैलों को अलग अलग रंग से सजाया गया तथा उनके मुंह पर […]
खरसावां : प्रकृति की पूजा करने वाले लोगों ने दीपावली के साथ वांदना पर्व भी मनाया. किसानों ने मौके पर गौ धन संवर्धन का संकल्प लिया. साथ ही गाय-बैल की पूजा-अर्चना की गयी. पशु धन के सम्मान का त्योहार वांदना के मौके पर गाय-बैलों को अलग अलग रंग से सजाया गया तथा उनके मुंह पर धान की बाली से तैयार किये गये मुकुट को पहनाया गया. गौशाला में महिलाओं ने तरह-तरह की रंगोली भी बनायी. इस अवसर पर गाय-बैलों को सिंदूर-तेल लगा कर मांदर की थाप पर नृत्य कराया गया. विशेष तौर पर बनाये गये व्यंजन भी गाय-बैल को खिलाये गये. पशुओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी नृत्य किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




