पीटते हैं शिक्षक, संयोजिका-रसोइया देती हैं गालियां और छेड़ते हैं मनचले

Updated at : 09 Sep 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
पीटते हैं शिक्षक, संयोजिका-रसोइया देती हैं गालियां और छेड़ते हैं मनचले

बुनियादी विद्यालय, सीनी. 9 छात्राएं पहुंची डीसी ऑफिस, कहा सरायकेला : बुनियादी विद्यालय, सीनी की नौ छात्राएं गुरुवार को स्कूल से भागकर 12 किलोमीटर दूर डीसी ऑफिस पहुंचीं और के श्रीनिवासन से मिलीं. छात्राओं का आरोप है कि उन्हें और दूसरे विद्यार्थियों को स्कूल में बेवजह पीटने के साथ-साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है. मिड […]

विज्ञापन

बुनियादी विद्यालय, सीनी. 9 छात्राएं पहुंची डीसी ऑफिस, कहा

सरायकेला : बुनियादी विद्यालय, सीनी की नौ छात्राएं गुरुवार को स्कूल से भागकर 12 किलोमीटर दूर डीसी ऑफिस पहुंचीं और के श्रीनिवासन से मिलीं. छात्राओं का आरोप है कि उन्हें और दूसरे विद्यार्थियों को स्कूल में बेवजह पीटने के साथ-साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है. मिड डे मील नियत मात्रा में नहीं दिया जाता. विरोध करने पर संयोजिका व रसोइया उन्हें गालियां देती हैं. छात्राएं जब स्कूल से बाहर निकलती हैं तो मनचले उन्हें छेड़ते हैं. छात्राओं की शिकायत पर डीसी ने उचित कार्रवाई

पीटते हैं शिक्षक, संयोजिका…

का आश्वासन दिया. छात्राओं ने डीसी से कहा कि मिड डे मील में तय मात्रा से काफी कम खाना दिया जाता है. अंडा व सब्जी नहीं दी जाती है. इसका विरोध करने पर माता समिति की संयोजिका व रसोइया द्वारा छात्राओं को गालियां दी जाती हैं. स्कूल के शिक्षक बेवजह उनकी पिटाई करते हैं. स्कूल गेट के बाहर मनचले छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं. शिक्षक से इसकी शिकायत की जाती है, लेकिन वे कोई कार्रवाई नहीं करते. इसके कारण कई छात्राओं ने स्कूल आना छोड़ दिया है. शिकायत करने वाली सभी नौ छात्राएं स्कूल में कक्षा छठी से आठवीं तक में पढ़ती हैं.

स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़खानी व उनके अन्य आरोप गंभीर हैं. सीओ को जांचकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

के श्रीनिवासन, उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां

दो माह पूर्व इस विद्यालय में मेरी पदस्थापना हुई है. छात्राओं द्वारा लगाये गये सभी आरोप गलत हैं. स्कूल के 375 छात्रों पर सिर्फ मैं ही एक शिक्षक हूं. इसके कारण पढ़ाई जरूर बाधित होती है.

महेंद्र प्रसाद, प्रभारी प्रधानाध्यापक, बुनियादी विद्यालय सीनी

स्कूल की अव्यवस्था के बारे में शिकायत करतीं छात्राएं.

375 बच्चे और सिर्फ एक शिक्षक, सोचिये कैसे चल रहा होगा स्कूल: छात्राओं ने उपायुक्त को बताया कि स्कूल में 375 छात्र पढ़ते हैं. वहां एक मात्र शिक्षक पदस्थापित हैं. इसके कारण पढ़ाई नहीं हो पाती. छात्र स्कूल जाते हैं और लौट आते हैं. वर्तमान शैक्षणिक सत्र का आधा समय गुजर जाने के बावजूद किताबें नहीं मिल पायी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola