सरायकेला :बड़दाड़ में रूके प्रभु

Updated at : 15 Jul 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला :बड़दाड़ में रूके प्रभु

सरायकेला : सरायकेला में धूमधाम से बाउड़ा रथयात्रा का शुभारंभ किया गया. गुरुवार शाम को मौसीबाड़ी से प्रभु श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना के पश्चात उन्हें रथ पर सवार कराया गया. इसके बाद भक्तों ने जय जगन्नाथ… के उद्घोष के साथ रथ खींचना शुरू किया. जगन्नाथ धाम पुरी के तर्ज पर […]

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला में धूमधाम से बाउड़ा रथयात्रा का शुभारंभ किया गया. गुरुवार शाम को मौसीबाड़ी से प्रभु श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना के पश्चात उन्हें रथ पर सवार कराया गया. इसके बाद भक्तों ने जय जगन्नाथ… के उद्घोष के साथ रथ खींचना शुरू किया. जगन्नाथ धाम पुरी के तर्ज पर कलानगरी सरायकेला में आयोजित रथयात्रा में भी प्रभु जगन्नाथ दो दिन की यात्रा के पश्चात श्रीमंदिर पहुंचते है.

पहले दिन प्रभु के विश्राम के लिए आधे रास्ते में (बड़दांड) रथ को रोका जाता है. बड़दांड के लिए कालूराम चौक पर विशेष तैयारी की गयी है. अगले दिन शुक्रवार की सुबह में बड़दांड (कालूराम चौक) से प्रभु जगन्नाथ की पूजा के पश्चात के शाम को पुन: रथयात्रा शुरू होगी, तब प्रभु श्री जगन्नाथ का श्रीमंदिर पहुंचेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola