आठ बकायेदारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

सरायकेला : विभिन्न बैंकों से ऋण लेने के बाद नोटिस होने के बावजूद ऋण का पैसा नहीं चुकाने वाले देनदारों को अब जेल भेजा जायेगा. इस संबंध में भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह नीलाम पत्र पदाधिकारी के न्यायालय द्वारा आठ बकायेदारों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह नीलाम पत्र पदाधिकारी […]
सरायकेला : विभिन्न बैंकों से ऋण लेने के बाद नोटिस होने के बावजूद ऋण का पैसा नहीं चुकाने वाले देनदारों को अब जेल भेजा जायेगा. इस संबंध में भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह नीलाम पत्र पदाधिकारी के न्यायालय द्वारा आठ बकायेदारों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है.
भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह नीलाम पत्र पदाधिकारी न्यायालय ने केनरा बैंक राजनगर शाखा के देनदार राजनगर के प्रवीण कुमार मंडल, कमलेश्वर महतो, घनश्याम चम्पिया, अंगद प्रधान, जगन्नाथ राउत व यशवंत प्रधान एवं सरायकेला के नुनु लोहार के विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है. इनके अलावा झारखंड ग्रामीण बैंक आदित्यपुर शाखा एसएमइ के दुकानदार, बिष्टुपुर जमशेदपुर के मेसर्स स्पीड मोटर के मालिक रत्नेश के विरुद्ध भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




