ग्रामीणों ने बंद कराया बाजार, सड़क जाम

मनोहरपुर : मनोहरपुर सीमा से सटे जराईकेला (अोड़िशा राज्य में आता है) में रविवार तड़के सुबह स्थानीय ग्रामीणों व व्यावसायियों ने सीआरपीएफ जवानों पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए मुख्य बाजार को बंद रखा. साथ ही सड़क को कुछ देर के लिए जाम कर दिया. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिश्रा थाना के आउट पोस्ट, […]
मनोहरपुर : मनोहरपुर सीमा से सटे जराईकेला (अोड़िशा राज्य में आता है) में रविवार तड़के सुबह स्थानीय ग्रामीणों व व्यावसायियों ने सीआरपीएफ जवानों पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए मुख्य बाजार को बंद रखा. साथ ही सड़क को कुछ देर के लिए जाम कर दिया. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिश्रा थाना के आउट पोस्ट, जराईकेला में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में ओड़िशा क्षेत्र में झारखंड सीआरपीएफ के हस्तक्षेप की जांच कर कार्रवाई की मांग की गयी है.
क्या है पूरा मामला
शनिवार की रात पान दुकान मालिक रोहित पंडा व जराईकेला निवासी किशन सिन्हा के बीच किसी बात लेकर झगड़ा हो गया. इस पर किशन ने जराईकेला कैंप में फोन कर सीआरपीएफ के 174/ई के जवानों को बुला लिया. इसके बाद चार की संख्या में सीआरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और रोहित को कैंप ले गये. मामले की सूचना ओड़िशा पुलिस के बिश्रा थाना ओपी (जराईकेला ओपी) को नहीं दी गयी. मालूम हो कि घटना स्थल अोड़िशा राज्य के अंतर्गत आता है. इसके बाद रात के वक्त रोहित के पिता अशोक पंडा समेत परिवार के अन्य सदस्य जराईकेला कैंप पहुंचे और रोहित को छुड़ा कर ले आये. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण ने दूसरे दिन बाजार बंद रखा. इस मामले सीआरपीएफ के जवानों से पक्ष लेने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




