मतदान केंद्रों का होगा पुनर्गठन
Updated at : 28 Apr 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला. समाहरणालय में डीडीसी की अध्यक्षता में कार्यशाला, कहा 15 मई तक मतदाता के आधार पर मतदान केंद्र के पुनर्गठन का प्रस्ताव भेजने का दिया गया निर्देश सरायकेला : जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में बुधवार को डीसी के श्रीनिवासन के निर्देश पर डीडीसी इकबाल आलम अंसारी की अध्यक्षता में मतदान केंद्र पुनर्गठन एवं मतदाता सूची […]
विज्ञापन
सरायकेला. समाहरणालय में डीडीसी की अध्यक्षता में कार्यशाला, कहा
15 मई तक मतदाता के आधार पर मतदान केंद्र के पुनर्गठन का प्रस्ताव भेजने का दिया गया निर्देश
सरायकेला : जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में बुधवार को डीसी के श्रीनिवासन के निर्देश पर डीडीसी इकबाल आलम अंसारी की अध्यक्षता में मतदान केंद्र पुनर्गठन एवं मतदाता सूची शुद्धीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीडीसी श्री अंसारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान केंद्रों का नये सिरे से पुनर्गठन करना है. जिसके तहत शहरी क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में अधिकतम 14 हजार व ग्रामीण क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में अधिकतम 12 हजार मतदाता शामिल होंगे. डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अब मतदान केंद्र किसी निजी विद्यालय, धार्मिक स्थल व राजनीतिक दल के कार्यालय के समक्ष नहीं बनेगा.
इसके अलावा मतदान केंद्र के दो सौ मीटर के दायरे में कोई धार्मिक स्थल या राजनीतिक दल का कार्यालय नहीं होना चाहिए. मतदान केंद्र का निधार्रण करने के समय इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि मतदाताओं के घर से मतदान केंद्र की दूरी दो किलोमीटर से अधिक न हो और केंद्र में रैंप का होना आवश्यक है.
डीडीसी ने जिले के सभी एइआरओ व प्रखंड विकास पदाधिकारी को 15 मई तक मतदाता के आधार पर मतदान केंद्र के पुनर्गठन का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया ताकि उसे राज्य को भेजा जा सकें. डीडीसी श्री अंसारी ने कहा कि चार व पांच मई को प्रखंड स्तर पर बीएलओ को मतदाता सूची के शुद्धीकरण का प्रशिक्षण दिया जायेगा.
इसके बाद 31 अगस्त तक राष्ट्रीय मतदाता सूची शुद्धीकरण का कार्य जारी रहेगा. कार्यशाला में एडीसी संदीप कुमार दोराइबुरु, परियोजना पदाधिकारी सुरेश राय, मेसो पदाधिकारी बालकिशुन मुंडा, सरायकेला एसडीओ दीपक कुमार, चांडिल एसडीओ अर्चना मेहता समेत जिले के सभी एइआरओ, बीडीओ व सीओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




