प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक के लिए साक्षात्कार

Updated at : 28 Apr 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक के लिए साक्षात्कार

सरायकेला : सरायकेला के आत्मा भवन में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण में विभिन्न पदों पर अनुबंध में नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया. कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक के दो एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक के बीस पदों पर नियुक्ति होनी है. जिसके आलोक में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक के दो पदों […]

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला के आत्मा भवन में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण में विभिन्न पदों पर अनुबंध में नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया. कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक के दो एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक के बीस पदों पर नियुक्ति होनी है. जिसके आलोक में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक के दो पदों के लिए दो आवेदन एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक के बीस पदों के लिए तीस अभ्यार्थियों ने आवेदन दिया था.

जिसमें से साक्षात्कार में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक के लिए एक व सहायक तकनीकी प्रबंधक के लिए 26 अभ्यर्थी शामिल हुए. डीसी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त इकबाल आलम अंसारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया. साक्षात्कार समिति में प्रशिक्षु आइएएस पदाधिकारी वरुण रंजन, आइटीडीए के परियोजना निदेशक बालकिशुन मुंडा, अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार, आत्मा के परियोजना निदेशक सह जिला कृषि पदाधिकारी रामचंद्र, जिला मत्स्य पदाधिकारी अरुण चौधरी, आत्मा के सहायक निदेशक विजय कुमार सिंह व जिला पशुपालन पदाधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola