कुचाई में दो बाइक की टक्कर में एक की मौत

खरसावां : खरसावां से कुचाई जानेवाली मुख्य सड़क से अरूवां जानेवाली सड़क पर सेलायडीह के समीप दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में बीरबल सरदार (60) की मौत हो गयी. वहीं मो इलियास नामक व्यक्ति घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार जिलींगदा बैंक से पैसा निकाल कर एक मोटरसाइकिल में सवार हो कर तीन लोग गुरवा […]
खरसावां : खरसावां से कुचाई जानेवाली मुख्य सड़क से अरूवां जानेवाली सड़क पर सेलायडीह के समीप दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में बीरबल सरदार (60) की मौत हो गयी. वहीं मो इलियास नामक व्यक्ति घायल हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार जिलींगदा बैंक से पैसा निकाल कर एक मोटरसाइकिल में सवार हो कर तीन लोग गुरवा सरदार, मुगली सरदार व बीरबल सरदार अपने गांव लखीनडीह जा रहे थे. जैसे ही सेलायडीह मोड़ के समीप पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गयी.
इससे बीरबल की मौत हो गयी, जबकि विपरीत दिशा से आ रहे सरायकेला राजबांध निवासी मो इलियास घायल हो गये. दोनों को पहले स्थानीय लोगों की मदद से सरायकेला सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बीरबल को मृत घोषित कर दिया. मो इलियास का इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




