सलमान खान साउथ के इस डायरेक्टर के साथ बनाने जा रहे फिल्म, लीक हुई जानकारी

Updated:
विज्ञापन

एक्टर सलमान खान और साउथ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली

Salman Khan: सलमान खान ने साउथ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है. इशारों इशारों में उन्होंने यह भी बता दिया कि अप्रैल से इसकी शूटिंग शुरू होगी. जानिए उस नए प्रोजेक्ट के बारे में…

विज्ञापन

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. जहां फैंस उनकी फिल्म मातृभूमि की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं अब उन्होंने एक नई फिल्म को लेकर बड़ा हिंट दे दिया है. खास बात ये है कि इस बार सलमान साउथ इंडस्ट्री के बड़े नामों के साथ हाथ मिलाते नजर आएंगे. दरअसल, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो साउथ के डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि वो इस अप्रैल से वामशी और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम शुरू करने जा रहे हैं. हालांकि, फिल्म का नाम या डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन फैंस का एक्साइटमेंट साफ दिख रहा है.

विज्ञापन

सलमान की मातृभूमि को लेकर भी चर्चा तेज

सलमान की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. माना जा रहा है कि ये फिल्म बड़े बजट की पैन-इंडिया प्रोजेक्ट हो सकती है. वहीं दूसरी तरफ मातृभूमि को लेकर भी चर्चा जारी है. पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बाद में बदल दिया गया. ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है. हालांकि इसकी रिलीज डेट फिलहाल आगे खिसक गई है, जिससे फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.

आखिरी बार सिकंदर में नजर आए थे सलमान

बता दें, सलमान खान आखिरी बार सिकंदर में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. ऐसे में अब फैंस को उनकी अगली फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 में काम करने के लिए इस एक्टर ने मुंडवाया सिर, महीनों तक दिए ऑडिशन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola