एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

Updated at : 01 Aug 2015 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

सरायकेला : स्थानीय सामुदायिक भवन में झामुमो जिला कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष रंजीत प्रधान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी. पार्टी के केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं का रसीद काट कर उन्हें सदस्य बनाया गया और अभियान की शुरुआत की गयी. सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से पूर्व […]

विज्ञापन
सरायकेला : स्थानीय सामुदायिक भवन में झामुमो जिला कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष रंजीत प्रधान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी. पार्टी के केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं का रसीद काट कर उन्हें सदस्य बनाया गया और अभियान की शुरुआत की गयी.
सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय सचिव गणोश चौधरी उपस्थित थे. सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि पार्टी द्वारा जिला में एक लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. पार्टी कार्यकर्ता गांव- गांव जायें और लोगों को पार्टी के नीति सिद्धांत से अवगत कराते हुए पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाये. श्री चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जन समस्या से जुड़ कर समाधान करने की बातें भी कही.जिला सचिव सुकराम हेंब्रम ने कहा कि जिला में एक लाख नये सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया है.
जिसमें लक्ष्य को पुरा करने के लिए गांव- गांव जा कर लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से जोड़ना है. सदस्यता अभियान में वरिष्ठ नेता हीरालाल सतपथी, जिला सचिव सुकराम हेंब्रम, झामुमो नेता अमृत महतो, जिला उपाध्यक्ष शरद नायक, महेश्वर महतो, भोला महांती, लीपु महांती, सहजाद आलम, मांगीलाल महतो, पीतवास प्रधान,नेबु प्रधान, भुडा बेसरा,सुशीला देवी, छवि रान महतो, सुचित्र देवी, वीणा देवी के अलावे अन्य उपस्थित थे.
पहले दिन बनाये गये 100 सदस्य
झामुमो सदस्यता अभियान में पहले दिन लगभग एक सौ सदस्य बनाये गये. पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रसीद शुल्क प्राप्त कर रसीद दिया गया और उन्हें प्राथमिक सदस्यता से जोड़ा गया. पहले दिन पार्टी में केंद्रीय सचिव गणोश चौधरी, अमृत महतो, शरद नायक, महेश्वर महतो, हीरालाल सतपथी, भोला महांती सहित अन्य नेताओं ने शुल्क जमा कर रसीद प्राप्त किया और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola