कोहिनूर कंपनी में वार्ता बेनतीजा

Updated at : 23 Jul 2015 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
कोहिनूर कंपनी में वार्ता बेनतीजा

रांची, चांडिल : चौका स्थित कोहिनूर स्टील प्लांट में मुआवजा को लेकर विधायक मेनका सरदार और फैक्ट्री मालिक विजय बोथरा के बीच जमकर कहा सुनी हुई है. श्री बोथरा का कहना है कि विधायक ने फैक्ट्री से उत्पादन ठप करा दिया है. जीएम व अन्य पदाधिकारियों के साथ मारपीट की गयी है. विधायक मेनका सरदार […]

विज्ञापन
रांची, चांडिल : चौका स्थित कोहिनूर स्टील प्लांट में मुआवजा को लेकर विधायक मेनका सरदार और फैक्ट्री मालिक विजय बोथरा के बीच जमकर कहा सुनी हुई है. श्री बोथरा का कहना है कि विधायक ने फैक्ट्री से उत्पादन ठप करा दिया है.
जीएम व अन्य पदाधिकारियों के साथ मारपीट की गयी है. विधायक मेनका सरदार के खिलाफ वह अगले दिन प्राथमिकी दर्ज करायेंगे. दूसरी ओर विधायक का कहना है कि वह मुआवजे को लेकर वार्ता करने गयी थी. उत्पादन तो पहले से ही बंद है.
क्या है मामला: चांडिल के चौका थाना क्षेत्र के खूंचीडीह स्थित कोहिनूर कंपनी में काम के दौरान सोमवार को करंट से कामगार वाइ जगदीश राव की मौत हो गयी. कामगार की मृत्यु के बाद मुआवजे के लिए तीसरे दिन वार्ता हुई. कोहिनूर कंपनी में हुई वार्ता में अनुमंडल पदाधिकारी अर्चना मेहता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप भगत, अंचल अधिकारी अनंत कुमार, चौका थाना प्रभारी अंजनी कुमार, कंपनी प्रबंधन से शेखर और नवीन जैन तथा कामगार की ओर से खूंचीडीह जनकल्याण श्रमिक संघ के अध्यक्ष गुरुपद महतो, मृतक के बड़े भाई वाइ तारकेश, चाचा वाइ गोविंद, मित्र टी प्रकाश, एम नारायण राव, ललन यादव आदि शामिल थ़े वार्ता के दौरान मृतक कामगार के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाया कि वाई जगदीश के मृत्यु के बाद भी परिजनों को कंपनी की ओर से किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गयी. परिजनों ने कहा कि सोमवार को हुई घटना के बाद मृतक का शव कहां रखा गया है, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है और न ही परिजन को मृतक की लाश सौंपा गया है़ परिजनों की ओर से खूंचीडीह श्रमिक संघ कामगार की मृत्यु के बाद मुआवजेके रूप में पांच लाख रुपये देने की मांग कंपनी प्रबंधन से की.
इस बीच वार्ता के बीच ही पोटका की विधायक मेनका सरदार भी कंपनी परिसर पहुंचीं और मुआवजे के लिए कंपनी प्रबंधन पर दबाव बनाया. कंपनी प्रबंधन ने पांच लाख रुपये मुआवजा देने में असमर्थता जतायी़ बताया गया कि उन्होंने फोन पर ही कोलकाता स्थित कंपनी के कार्यालय में मालिक विजय बोथरा से बात की. दोनों के बीच जमकर बहस भी हुई.
यही स्थिति रही तो बंद कर देंगे कारखाना : विजय बोथरा: कंपनी के मालिक विजय बोथरा का आरोप है कि मेनका सरदार के लोगों ने कंपनी के जीएम और अन्य पदाधिकारियों के साथ मारपीट की है. कंपनी का उत्पादन ठप करा दिया है. बुधवार की शाम से उत्पादन बंद है. 400 करोड़ की लागत से कारखाना खोला गया था. 300 लोग यहां काम करते हैं. सोमवार को करंट से कामगार की मौत हो गयी. प्रबंधन सभी कर्मचारियों का बीमा करा चुकी है.
साथ ही इएसआइ में भी निबंधित करा चुकी है. इसके बावजूद विधायक के लोग आरंभ में 30 लाख मुआवजा मांग रहे थे. बाद में वो लोग पांच लाख मांग रहे थे. जबकि प्रबंधन तीन लाख रुपये देने के लिए तैयार था. साथ ही परिजनों को चार हजार रुपये मासिक आजीवन देने की बात भी प्रबंधन की ओर से कही गयी थी. इसके बावजूद विधायक अड़ी हुई थी. विधायक ने उन्हें फोन किया. धमकी दी. कहा कि लाश को इसी कारखाने परिसर में अंतिम संस्कार करेंगे यदि प्रबंधन मुआवजा नहीं दिया तो. फैक्ट्री भी बंद करा देंगे. श्री बोथरा ने कहा कि यही स्थिति रही तो वह अपनी फैक्ट्री बंद कर देंगे.
फैक्ट्री पहले से बंद थी : मेनका सरदार: विधायक मेनका सरदार ने कहा कि फैक्ट्री में उत्पादन तो पहले से ही बंद है. उन्होंने बंद नहीं कराया है. कामगार की मौत होने पर परिजनों के लिए मुआवजा की मांग की थी. मालिक से भी फोन पर बात की थी. पर वो लोग अड़े हुए थे. सहमति नहीं बनी तो वह वापस लौट आयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola