ओडि़या भाषा साहित्य के उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित हुए अतनु कवि

Updated at : 22 Jul 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओडि़या भाषा साहित्य के उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित हुए अतनु कवि

फोटो 22एसकेएल 2 भुवनेश्वर में सम्मानित होते अतनु कविसरायकेला. ओडिशा के विच्छनांचल क्षेत्र (अविभाजित सिंहभूम)में ओडि़या भाषा साहित्य के प्रचार- प्रसार के साथ ओडि़या भाषा के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले सरायकेला के अतनू कवि को पूज्य पुजा सम्मान से नवाजा गया. ओडि़या भाषा के गीतकार,नाट्यकार,लेखक व अंतरराष्ट्रीय छऊ कलाकार के रुप […]

विज्ञापन

फोटो 22एसकेएल 2 भुवनेश्वर में सम्मानित होते अतनु कविसरायकेला. ओडिशा के विच्छनांचल क्षेत्र (अविभाजित सिंहभूम)में ओडि़या भाषा साहित्य के प्रचार- प्रसार के साथ ओडि़या भाषा के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले सरायकेला के अतनू कवि को पूज्य पुजा सम्मान से नवाजा गया. ओडि़या भाषा के गीतकार,नाट्यकार,लेखक व अंतरराष्ट्रीय छऊ कलाकार के रुप में अपनी अमिट छाप छोड़ श्री कवि को बीजु पट्टनायक कॉलेज द्वारा आयोजित पूज्य पूजा कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान दिया गया. सम्मान स्वरूप उन्हें शॉल व प्रतीक चिह्न दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोक सेवक मंडल के राष्ट्रीय संपादक निरंजन रथ के हाथों उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ.कार्यक्रम में उत्कल न्यासी मंडल के अध्यक्ष सीताबल्लभ महापात्र,ओडि़या पत्रिका के संपादक परशुराम द्विवेदी,क मांडर नंदकिशोर सामल,कविता पारिड़ा,प्रफुल्ल त्रिपाठी,पतितपावन महापात्र, प्रदुय्मन सतपथी व बीजु पट्टनायक कॉलेज के काली प्रसाद सामंत राय समेत अन्य उपस्थित थे.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री निरंजन रथ ने कहा कि विच्छनांचल क्षेत्र में ओडि़या भाषा के प्रचार प्रसार में इनकी काफी अहम भूमिका है. इन्होंने सरायकेला खरसावां ही नहीं अविभाजित सिंहभूम में भी ओडि़या भाषा के उत्थान में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola