अब रोजगार सेवक करेंगे ऑनलाइन हाजरी, मिलेगा टैबलेट

Updated at : 12 Jul 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
अब रोजगार सेवक करेंगे ऑनलाइन हाजरी, मिलेगा टैबलेट

सरायकेला: काम से भागने वाले रोजगार सेवकों की अब खैर नहीं. अब मनरेगा रोजगार सेवक भी अपनी हाजरी ऑनलाइन बनायेंगे साथ ही फील्ड में जहां हैं उन योजनाओं कि तस्वीर को भी ऑनलाइन कैद करेंगे इसके लिए प्रत्येक रोजगार सेवक को टैबलेट दिया जायेगा. गौरतलब है कि मनरेगा योजना को और प्रभावी बनाने के साथ […]

विज्ञापन

सरायकेला: काम से भागने वाले रोजगार सेवकों की अब खैर नहीं. अब मनरेगा रोजगार सेवक भी अपनी हाजरी ऑनलाइन बनायेंगे साथ ही फील्ड में जहां हैं उन योजनाओं कि तस्वीर को भी ऑनलाइन कैद करेंगे इसके लिए प्रत्येक रोजगार सेवक को टैबलेट दिया जायेगा. गौरतलब है कि मनरेगा योजना को और प्रभावी बनाने के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन ससमय करने, मजदूरों का मजदूरी भुगतान समय पर करने के लिए रोजगार सेवकों को भी सरकार हाइटेक कर रही है. नयी योजना के तहत अब प्रत्येक रोजगार सेवक को टैबलेट दिया जायेगा. मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत रोजगार सेवक को टैबलेट मिलेगा. इस संबंध में उपविकास आयुक्त इकबाल आलम अंसारी से पूछने पर बताया कि जिला में संभवत: अगस्त माह तक मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू हो जायेगा. इसमें रोजगार सेवक अपना हाजरी ऑनलाइन बनायेंगे, साथ ही वर्किंग साइट कि तस्वीर भी ऑनलाइन कैद कर उससे अपलोड करेंगे. इस योजना से न सिर्फ योजनाओं का सही मॉनिटरिंग हो पायेगा अपितु रोजगार सेवक अपने काम से भाग भी नहीं पायेंगे. बीमा योजना से जोड़े जायेंगे मनरेगा मजदूर मनरेगा मजदूरों को प्रधानमंत्री बीमा योजना से जोड़ कर उनका बीमा कराया जायेगा ताकि काम करते वक्त किसी प्रकार कि दुर्घटना होने पर उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके. इस संबंध में उपायुक्त ने सभी मनरेगा मजदूरों को बैंक में संचालित विभिन्न प्रकार के बीमा योजनाओं में जोड़ने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola