ईरान के घुटने टेकने का काउंटडाउन शुरू! अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- हफ्तों में पूरा होगा मिशन

Updated at : 31 Mar 2026 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
Marco Rubio us iran conflict

तस्वीर में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो. इमेज सोर्स- एक्स.

Marco Rubio: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने एबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि ईरान अब अपने सबसे कमजोर दौर में है. रूबियो के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान की नेवी और उसके डिफेंस बेस को भारी नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने चेतावनी दी कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) पर मनमानी नहीं करने देंगे. अमेरिका का लक्ष्य अगले कुछ हफ्तों में पूरा हो जाएगा.

विज्ञापन

Marco Rubio: मार्को रूबियो ने एबीसी न्यूज से बातचीत में कहा कि हम ईरान की नेवी और मिसाइल लॉन्चर्स को काफी हद तक तबाह कर रहे हैं. अमेरिका का इरादा ईरान के उस बेस को खत्म करना है जहां मिसाइल और ड्रोन बनते हैं. रूबियो ने कहा कि अगर ईरान के पास हजारों मिसाइलें और फैक्ट्रियां होतीं, तो यह दुनिया के लिए बड़ा खतरा होता. ट्रंप प्रशासन इसी खतरे को खत्म कर रहा है.

होर्मुज स्ट्रेट पर नहीं चलेगी मनमानी

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपने कंट्रोल में लेने और टैक्स वसूलने की धमकी दी है. इस पर रूबियो ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा. राष्ट्रपति ट्रंप के पास इसे रोकने के लिए कई रास्ते हैं. उन्होंने बताया कि ‘डिपार्टमेंट ऑफ वॉर’ इन चीजों को संभालेगा और अमेरिका अपने मकसद को महीनों के बजाय कुछ ही हफ्तों में हासिल कर लेगा.

ईरानी जनता की तारीफ 

मार्को रूबियो ने ईरान के लोगों को शानदार बताया, लेकिन वहां के नेताओं को असली समस्या कहा. स्टेट डिपार्टमेंट ने रूबियो के इंटरव्यू का हिस्सा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी शेयर किया है. रूबियो ने कहा कि अगर ईरान में नई और समझदार सोच वाली लीडरशिप आती है, तो यह पूरी दुनिया के लिए अच्छी खबर होगी.

ईरान का बातचीत से इनकार

प्रेस टीवी की सोमवार (30 मार्च) की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि अमेरिका के साथ अभी कोई ‘सीधी’ बातचीत नहीं हुई है. बघाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमेरिका की बातों पर दुनिया को भरोसा नहीं है. उन्होंने यह भी साफ किया कि ईरान शनिवार को इस्लामाबाद में हुई चार देशों (सऊदी अरब, तुर्की, मिस्र और पाकिस्तान) की मीटिंग में शामिल नहीं हुआ था.

ये भी पढ़ें: ‘ईरान का तेल छीनना मेरा पसंदीदा काम’, ट्रंप का 39 साल पुराना वीडियो वायरल

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने दावा किया है कि पाकिस्तान के जरिए ईरान के साथ बातचीत में सुधार हो रहा है. हालांकि, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर सख्त लहजे में कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत बिजनेस के लिए नहीं खोला, तो अमेरिका वहां के बिजली घरों, तेल के कुओं और खार्ग द्वीप (खार्ग आईलैंड) को पूरी तरह उड़ा देगा. पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में यह तनाव अब दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है.

ये भी पढ़ें: ईरान से जंग में बुरी तरह फंसे ट्रंप, अमेरिका के पास अब बचे सिर्फ 2 रास्ते

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola