‘ईरान का तेल छीनना मेरा पसंदीदा काम’, ट्रंप का 39 साल पुराना वीडियो वायरल

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन

तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. इमेज सोर्स क्रेडिट – एक्स/@WhiteHouse

Trump Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना एक 39 साल पुराना वीडियो शेयर कर खलबली मचा दी है. ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समय) को ‘ट्रुथ सोशल’ पर 1987 का एक इंटरव्यू शेयर किया है. इसमें वह पत्रकार बारबरा वाल्टर्स को बता रहे हैं कि अमेरिका को ईरान के तेल पर कब्जा कर लेना चाहिए.

विज्ञापन

Trump Iran War: वीडियो उस समय का है जब ट्रंप 41 साल के थे. 1987 में एबीसी के ’20/20′ शो में ट्रंप ने कहा था, ‘वहां जाओ और उनका तेल छीन लो. अगर ईरान दोबारा हमला करे, तो उनके बड़े तेल प्लांट पर कब्जा कर लो और उसे अपने पास ही रखो. ईरान की वजह से हमारे देश ने बहुत कुछ खोया है, उसकी भरपाई तेल से ही होगी. ट्रंप का मानना था कि कमजोरी दिखाने से मुश्किलें बढ़ती हैं.

विज्ञापन

‘अगर बात नहीं बनी तो सब उड़ा देंगे’

ट्रंप ने यह पुराना वीडियो ऐसे समय पर शेयर किया है, जब उन्होंने ईरान के एनर्जी ठिकानों और ‘खार्ग आइलैंड’ को उड़ाने की धमकी दी है. कल यानी 30 मार्च को ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने साफ कहा कि उनकी पसंदीदा रणनीति ईरान के तेल संसाधनों पर नियंत्रण करना है. ट्रंप ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ईरान का तेल लेना मेरा सबसे पसंदीदा काम है, फिर भी अमेरिका में कुछ मूर्ख लोग पूछते हैं कि ‘आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? नीचे आप 1987 का वह वीडियो देख सकते हैं, जब ट्रंप ईरान का तेल लेने के बारे में बात कर रहे थे.

इसके साथ ही ट्रंप ने अपनी एक पोस्ट में लिखा कि अमेरिका अभी ईरान के एक ‘नए और समझदार’ शासन के साथ बातचीत कर रहा है ताकि सैन्य ऑपरेशन को खत्म किया जा सके. हालांकि, उन्होंने सख्त चेतावनी भी दी कि अगर व्यापार के लिए ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य’ (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को तुरंत नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के बिजली प्लांट, तेल के कुएं और पानी साफ करने वाले प्लांट को पूरी तरह तबाह कर देगा.

47 साल के आतंक का लेंगे बदला

ट्रंप के अनुसार, ईरान के पिछले शासन ने 47 साल तक जो ‘आतंक का राज’ चलाया और अमेरिकी सैनिकों की जान ली, यह कार्रवाई उसका बदला होगी. उन्होंने कहा कि अभी तक हमने इन ठिकानों को जानबूझकर हाथ नहीं लगाया है, लेकिन डील न होने पर इन्हें खत्म कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: ईरान से जंग में बुरी तरह फंसे ट्रंप, अमेरिका के पास अब बचे सिर्फ 2 रास्ते

5 हफ्ते से चल रही है जंग

मिडल ईस्ट में यह तनाव 28 फरवरी को शुरू हुआ था, जब अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर मारे गए थे. इस युद्ध को अब पांच हफ्ते हो चुके हैं. ईरान ने भी पलटवार करते हुए खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर बमबारी की है. हालांकि, ट्रंप का कहना है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन का लक्ष्य पूरा हो चुका है और वह अब सीजफायर को लेकर उम्मीद जता रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रंप का प्लान: खार्ग आइलैंड पर कब्जे की तैयारी, कहा- ‘ईरान का तेल लेना मेरा सबसे फेवरेट काम’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola