खरसावां में बिजली संकट गहराया

Updated at : 11 Jul 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां में बिजली संकट गहराया

*24 घंटे में आठ घंटा भी नहीं मिल रही है बिजली*नियमित बिजली के लिये करना होगा एक सप्ताह का इंतजार11 केएसन 1 : खराब पड़ा ट्रांसफरमरसंवाददाता, खरसावांखरसावां, आमदा, महालिमुरुप, बडाबांबो क्षेत्र में एक बार फिर से बिजली संकट गहरा गया है. पिछले एक सप्ताह से लोगों को सही ढंग से बिजली नहीं मिल पा रही […]

विज्ञापन

*24 घंटे में आठ घंटा भी नहीं मिल रही है बिजली*नियमित बिजली के लिये करना होगा एक सप्ताह का इंतजार11 केएसन 1 : खराब पड़ा ट्रांसफरमरसंवाददाता, खरसावांखरसावां, आमदा, महालिमुरुप, बडाबांबो क्षेत्र में एक बार फिर से बिजली संकट गहरा गया है. पिछले एक सप्ताह से लोगों को सही ढंग से बिजली नहीं मिल पा रही है. 24 घंटा में लोगों को कुल आठ घंटा भी बिजली नहीं मिल रही है. इस कारण लोगों को काफी आक्रोश देखा जा रहा है. पिछले सात दिनों की बात करें, तो चार दिन पूरी रात बिजली गुल रही है. दिन में भी बिजली नहीं मिल रही है. आमदा के पावर सब स्टेशन में पांच एमवीए क्षमता का एक ट्रांसफॉर्मर विगत सोमवार को जल गया है. विभाग की ओर से खराब ट्रांसफॉर्मर की न तो मरम्मत की जा रही है और न ही खराब ट्रांसफॉर्मर को हटा कर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है. फिलहाल खरसावां व आमदा क्षेत्र में बारी-बारी से 24 घंटा में पांच छह घंटा के लिए बिजली की आपूर्ति हो रही है. इस संबंध में विभाग के कार्यपालक अभियंता (आपूर्ति) एसके सिंह ने बताया कि बिजली बोर्ड से नया ट्रांसफॉर्मर की मांग की गयी है. नया ट्रांसफॉर्मर आने के बाद ही नियमित रूप से बिजली की आपूर्ति हो पायेगी. नया ट्रांसफॉर्मर कब तक आयेगा, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. एक सप्ताह के भीतर नया ट्रांसफॉर्मर मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola