आकर्षणी विकास समिति के कार्यालय में चोरी

10 केएसएन 5 : जांच करने पहुंचे थाना प्रभारीसंवाददाता, खरसावांखरसावां के शक्ति पीठ मां आकर्षणी देवी के आसपास के क्षेत्रों में जन सहयोग से विकास कार्य करने वाली संस्था मां आकर्षणी देवी विकास समिति समिति के कार्यालय में बीते रात अज्ञात चोरों से चोरी कर ली. समिति की ओर से इस संबंध में अज्ञात लोगों […]
10 केएसएन 5 : जांच करने पहुंचे थाना प्रभारीसंवाददाता, खरसावांखरसावां के शक्ति पीठ मां आकर्षणी देवी के आसपास के क्षेत्रों में जन सहयोग से विकास कार्य करने वाली संस्था मां आकर्षणी देवी विकास समिति समिति के कार्यालय में बीते रात अज्ञात चोरों से चोरी कर ली. समिति की ओर से इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ खरसावां थाना में मामला दर्ज कराया गया है. चोरों ने कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, रजिस्टर, पांच केवी का स्टेबलाइजर, तीन कोयल बिजली के तार, 12,500 रुपये व टेबुल का लॉकर तोड़ कर वहां रखे सामान पर हाथ साफ कर लिया. खरसावां थाना प्रभारी ने अज्ञात लोगों पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी ने घटना स्थल पर जा कर स्थिति की जानकारी भी ली. उल्लेखनीय है कि मां आकर्षणी देवी विकास समिति समिति की ओर से पिछले तीन साल से लगातार आकर्षणी मंदिर के आस पास के क्षेत्रों में विकास कार्य कराया जा रहा है. तीन सौ फीट ऊंची पहाड़ी पर चढ़ने के लिए जन सहयोग से सीढ़ी बनाने का कार्य जारी है. इसके अलावा पेयजल व अन्य विकास के कार्य किये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




