हत्याकांड का आरोपी ईचागढ़ से गिरफ्तार

Updated at : 08 Jul 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
हत्याकांड का आरोपी ईचागढ़ से गिरफ्तार

फोटो : 8 प्रिय-1आदित्यपुर. सालडीह निवासी सुभाष गोराई की हत्या के मामले में पुलिस ने इस कांड के दूसरे आरोपी वरुण गोप को ईचागढ़ के दालग्राम गांव से गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी देते हुए एसपी इंद्रजीत माहथा ने बताया कि घटना के बाद से वरुण फरार चल रहा था. गुप्त सूचना मिली कि वह […]

विज्ञापन

फोटो : 8 प्रिय-1आदित्यपुर. सालडीह निवासी सुभाष गोराई की हत्या के मामले में पुलिस ने इस कांड के दूसरे आरोपी वरुण गोप को ईचागढ़ के दालग्राम गांव से गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी देते हुए एसपी इंद्रजीत माहथा ने बताया कि घटना के बाद से वरुण फरार चल रहा था. गुप्त सूचना मिली कि वह दालग्राम में झालू नामक आदमी के घर शरण लिये हुए है और वहां भी आपराधिक घटना करने के फिराक में है. इसके लिये टीम गठित कर छापामारी की गयी. इस टीम में आदित्यपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार, गम्हरिया थाना प्रभारी आदिकांत महतो व सशस्त्र बल शामिल थे. विदित हो कि 15 मई की रात त्रिपुरारी कॉलोनी शिव मंदिर के पास सुभाष गोराई की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में उसके पुत्र के बयान पर परशुराम गोप व वरुण गोप को आरोपी बनाया गया था. परशुराम गोप पहले ही गिरफ्तार हो चुका है.वरुण गोप का आपराधिक इतिहास रहा हैवरुण गोप के खिलाफ पहले भी गैंग रेप व हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं. श्री माहथा ने बताया कि अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए तथ्य एकत्र किये जा रहे हैं.कांड्रा डकैती कांड में होगा खुलासाएसपी श्री माहथा ने बताया कि कांड्रा डकैती कांड का खुलासा बहुत जल्द होगा. पुलिस का अनुसंधान सही दिशा में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola