किसानों में 20 टन धान के बीज का नि:शुल्क वितरण

Updated at : 08 Jul 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों में 20 टन धान के बीज का नि:शुल्क वितरण

संवाददाता, खरसावां . समेकित जन विकास संस्था, जमशेदपुर तथा इंटरनेशनल राइस रिसर्च संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों के किसानों के बीच 20 टन धान के बीज का वितरण किया गया. संस्थान की ओर से खरसावां के रीडिंग व हरिभंजा, कुचाई के बंदोलौहर व तिलोपदा, टोंटो के किताहातु, टोंटो व लिसीभोती, […]

विज्ञापन

संवाददाता, खरसावां . समेकित जन विकास संस्था, जमशेदपुर तथा इंटरनेशनल राइस रिसर्च संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों के किसानों के बीच 20 टन धान के बीज का वितरण किया गया. संस्थान की ओर से खरसावां के रीडिंग व हरिभंजा, कुचाई के बंदोलौहर व तिलोपदा, टोंटो के किताहातु, टोंटो व लिसीभोती, चक्रधरपुर के बाइपी, कुरली व सिलफोडी तथा आस-पास के गांवों के किसानों में धान वितरण हुआ. किसानों को संस्थान द्वारा उपलब्ध कराये गये बीज से तीन माह में धान का फसल तैयार हो जायेगी. कम पानी व कम लागत में अधिक पैदावार होगी. बंदोलौहर में धान बीज का वितरण मुखिया मनोज बांदिया, पंचायत समिति सदस्य राजमनी गागराई, उप मुखिया चुमानी होनहागा ने किया. मौके पर सितंबर गुंदुआ, रासाय सामड़, अशोक तिग्गा, बुधराम गोप, मनोहर बोदरा, हरिलाल राम, सुनिया मुंडा, विजय सिंहदेव मुख्य रुप से मौजद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola